कार्निवाल में दिखेगी अंग्रेजों के जमाने की कारें, आज होगा उद्घाटन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में आज से तीन दिवसीय चंडीगढ़ कार्निवाल का शुभारंभ होगा। इसके लिए वीरवार को दिनभर तैयारियां की गई। इसमें अंग्रेजों के जमाने की 40 कारों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें शिमला, चंडीगढ़ सहित पंजाब के अन्य शहरों से यह गाड़ियां लेकर आएंगे।
चंडीगढ़ कार्निवाल का शुभारंभ दोपहर 12 बजे होगा। इस दौरान रैली भी निकाली जाएगी। सेक्टर-10 स्थित आर्ट कॉलेज के स्टूडेंट्स ने कार्निवाल की थीम फैंटेंसी पर 20 से अधिक रिक्शों पर सजावट की है। इनमें बच्चों को घुमाया जा सकेगा।
गवर्नमेंट आर्ट कॉलेज के प्रोफेसर प्रमोद आर्य ने बताया कि कार्निवाल के लिए विद्यार्थी दस दिन से तैयारी कर रहें हैं। चंडीगढ़ कार्निवाल को स्टूडेंट्स की ओर से तैयार किया गया है। वहीं यहां पर सिटको की ओर से फूड स्टाल भी लगाया जाएगा। इसमें लोग लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा सकते हैं।
सभी स्टॉल में लोगों की सुविधा के लिए स्वाइप मशीन
रोजाना शाम को होंगे म्यूजिकल इवेंट :
कार्निवाल में 25 नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीरज श्रीधर शाम 6:30 बजे लेजर वैली में पर फार्म करेंगे। वहीं 26 नवंबर को पंजाबी सिंगर बब्बू मान और 27 नवंबर को हिमेश रेशमिया अपनी सुरीली आवाज प्रस्तुति प्रस्तुति देंगे।
सभी स्टॉल में लोगों की सुविधा के लिए स्वाइप मशीन :
चंडीगढ़ पर्यटन के निदेशक जितेंदर यादव ने बताया कि नोटबंदी के कारण लोगों को सामान खरीदने में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए हर स्टॉल पर स्वाइप मशीन का प्रबंध किया गया है।
इस बार 30-35 स्टॉल लग रहे हैं। इसके अलावा झूले वालों के लिए भी स्वाइप मशीन का प्रबंध किया गया है।