{"_id":"6491b8bc3c5f98d4df0791b3","slug":"car-overturned-on-the-road-in-panchkula-six-people-injured-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: सड़क पर ऐसे पलटी तेज रफ्तार कार की वीडियो हो गया वायरल, महिला समेत छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: सड़क पर ऐसे पलटी तेज रफ्तार कार की वीडियो हो गया वायरल, महिला समेत छह लोग घायल
Tue, 20 Jun 2023 08:09 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 20 Jun 2023 08:09 PM IST
सार
दिल्ली नंबर होंडा सिटी कार में छह लोग मोरनी से टिक्कर ताल घूमने जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही कालीघटी मोड़ से आगे मसयून गांव की ढलान पर पहुंची तो कार ने रफ्तार पकड़ ली। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका और वह सड़क किनारे बनी दीवार से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन
सड़क पर पलटी कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के पंचकूला जिले में हुए एक कार हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हादसा मोरनी के टिक्कर ताल को जाने वाले रास्ते पर हुआ है। दरअसल, तेज रफ्तार दिल्ली नंबर कार असंतुलित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के वक्त कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें पांच को मामूली चोट और एक महिला को गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
हादसे के बाद घायलों को स्थानीय युवाओं ने मोरनी के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद पंचकूला रेफर कर दिया गया जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के प्रति नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने मार्ग पर दिशा सूचक बोर्ड लगाने की मांग की।
विज्ञापन
हरियाणा के पंचकूला जिले के टिक्कर ताल घूमने निकले और हादसे का शिकार हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। छह लोगों को चोट आई है। कार दिल्ली नंबर की है।#Haryana#HaryanaNews pic.twitter.com/IknVKNvalY
— Ajay Singh (@Iamajaykoo) June 20, 2023
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर होंडा सिटी कार में छह लोग मोरनी से टिक्कर ताल घूमने जा रहे थे। उनकी कार जैसे ही कालीघटी मोड़ से आगे मसयून गांव की ढलान पर पहुंची तो कार ने रफ्तार पकड़ ली। कार की रफ्तार तेज होने के कारण चालक उसे नियंत्रित नहीं कर सका और वह सड़क किनारे बनी दीवार से टकराकर पलट गई। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। स्थानीय युवा जगदीप शर्मा और सुभाष राणा ने बताया कि गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है।