{"_id":"66d8fb5da1351875b10896ca","slug":"car-of-miscreants-who-opened-fire-on-fortuner-seized-driver-in-custody-chandigarh-news-c-16-pkl1043-508952-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: फार्च्युनर पर गोलियां दागने वाले बदमाशों की गाड़ी जब्त, चालक हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: फार्च्युनर पर गोलियां दागने वाले बदमाशों की गाड़ी जब्त, चालक हिरासत में
विज्ञापन
चंडीगढ़। डंपिंग ग्राउंड के पास धनास-ड्डडूमाजरा रोड पर बीते सोमवार की रात फार्च्युनर सवार युवक गुरजीत सिंह पर गोलियां चलाने के मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम गठित की गई है। डीएसपी सेंट्रल के नेतृत्व में जांच टीम ने वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को बरामद कर लिया है। चालक काे हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, मामले के मुख्य आरोपियों तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है।
गौरतलब है कि क्लबों में बाउंसर सप्लाई करने वाली एजेंसी के संचालक धनास निवासी गुरजीत सिंह पर सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे जिम से लौटते समय अज्ञात कार सवार बदमाशों ने गोलियां चला दी थीं। गुरजीत सिंह बाल-बाल बचे थे। दो गोलियां उनकी गाड़ी पर लगी थीं। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए चालक ने बताया कि वह किराए की टैक्सी चलाता है। उसकी गाड़ी में दो युवक सवार हुए थे, जिन्होंने उसकी कनपटी पर बंदूक तानकर उसे अपने साथ ले गए थे। इन युवकों नेे खुद उसकी टैक्सी में तेल डलवाया और बाद में एक फार्च्युनर गाड़ी पर गोलियां चलाईं। बाद में युवक उसे अपने साथ अमृतसर ले गए और वहां उसे दो हजार रुपये देकर उतर गए। उसका इस मामले से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस की ओर से चालक के बयानों को वेरीफाई किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने जिस पंप से गाड़ी में तेल डलवाया था, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी निकलवाई है।
वहीं, जांच टीमों द्वारा साइबर सेल की मदद से घटनास्थल व उसके आसपास के मोबाइल डंप भी उठाए गए हैं ताकि टावर की लोकेशन में आए मोबाइल नंबरों के जरिए आरोपियों का पता लगाया जा सके। हालांकि, पुलिस केे वरिष्ठ अधिकारी इस मामले में अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस की जांच टीमें सेक्टर-25 निवासी विजय कुमार को तलाश कर रही हैं।