{"_id":"638b9c04bd451a6f53487902","slug":"car-in-haryana-cm-convoy-rams-into-woman-constable-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: हरियाणा सीएम के काफिले की कार ने महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: हरियाणा सीएम के काफिले की कार ने महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती
Sun, 04 Dec 2022 12:28 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 12:28 AM IST
सार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला क्वींस रोड पर पहुंचा तो काफिले की एक तेज रफ्तार कार ने महिला कांस्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला रोका नहीं गया और इसके बाद घायल महिला कांस्टेबल को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के काफिले की एक तेज रफ्तार कार ने शनिवार की देर शाम पंजाब के अमृतसर के क्वींस रोड पर ड्यूटी कर रही एक महिला कांस्टेबल को टक्कर मार दी। हादसे के बाद तुरंत जख्मी महिला कांस्टेबल को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के आला अधिकारी हादसे की जानकारी देने से बचते रहे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला को निकलवाने के लिए क्वींस रोड पर सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। जैसे ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का काफिला क्वींस रोड पर पहुंचा तो काफिले की एक तेज रफ्तार कार ने महिला कांस्टेबल को अपनी चपेट में ले लिया। हरियाणा के मुख्यमंत्री का काफिला रोका नहीं गया और इसके बाद घायल महिला कांस्टेबल को पास के अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन