फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hits scooter, brother and sister injured

Chandigarh News: कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, भाई-बहन जख्मी

Sat, 04 Nov 2023 02:06 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Car hits scooter, brother and sister injured
मोहाली। फेज-3 में पेट्रोल पंप के नजदीक एक स्कूटी पर जा रहे भाई-बहन को कार सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। इस संबंधी थाना फेज-1 पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता निकेतन गर्ग निवासी सेक्टर-52 ने बताया कि 30 अक्तूबर को वह और उसकी बहन मनीषा गर्ग स्कूटी पर घर से सेक्टर-56 की ओर जा रहे थे। जब वे फेज-3 स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो फेज 3-5 के लाइट पॉइंट की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक कार समेत फरार हो गया। कार की टक्कर से वह दोनों सड़क पर गिर गए और उन्हें काफी चोटें आईं। इस दौरान वह कार का नंबर नहीं पढ़ सके। राहगीरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल करवाया। यहां दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे में उसके पैर और कंधे में और बहन के सिर और मुंह पर चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed