फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car hits a pedestrian, condition critical

Chandigarh News: कार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हालत गंभीर

Mon, 24 Mar 2025 12:40 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Car hits a pedestrian, condition critical
रायपुररानी। रायपुररानी थाना क्षेत्र के गांव टाबर के पास एक तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरभजन सिंह पुत्र मलकीत सिंह निवासी टाबर ने पुलिस को बयान दिया कि 20 मार्च को उसका भाई संजीव कुमार शाम को पैदल घर वापस लौट रहा था। इस दौरान करीब 6:15 बजे जब वह पंचकूला से सहारनपुर हाइवे रोड पर गांव टाबर के बस स्टैंड के पास पहुंचा, तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में कार चालक ने संजीव कुमार को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। संजीव कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रायपुररानी में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद उन्हें सेक्टर-6 पंचकूला के सरकारी अस्पताल रेफर किया। वहां संजीव कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया। शिकायतकर्ता के अनुसार, संजीव कुमार को दाहिने पैर में फ्रैक्चर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में लगी चोटों के कारण वह बेहोश हो गए थे। वहीं, पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed