पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, मौके पर ही चार की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में एक जबरदस्त सड़क हादसे में चार छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक छात्र की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक मृतक छात्रों में दो लड़कियां भी शामिल हैं। हादसा लुधियाना के पास गावं बिरमी में हुआ। मरने वाले सभी छात्र एक कार में सवार थे।
बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार से आ रही थी और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर दो लड़कों और दो लड़कियों ने दम तोड़ दिया।
लुधियाना की तरफ तेज रफ्तार से दौड़ रही थी कार
कार में पांच लोग सवार थे। इनमें से 4 की मौके पर ही मौत हुई। जबकि एक छात्र को गंभीर हालत में डीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
बताया जा रहा है कि वरना कार मुल्लांपुर से लुधियाना की ओर आ रही थी। इस दौरान यह सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। हादसा की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कार के परखच्चे उड़ गए।
Punjab: 4 dead, one injured after a car met with an accident near Ludhiana. pic.twitter.com/0nYfhxup64
— ANI (@ANI_news) January 6, 2017