{"_id":"5e5d47428ebc3eeb1e33fcb1","slug":"car-driver-drags-cops-on-car-s-bonnet-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़: कार रुकवाना ट्रैफिक कांस्टेबल को पड़ा भारी, चालक की दबंगई, दो किमी बोनट पर घुमाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़: कार रुकवाना ट्रैफिक कांस्टेबल को पड़ा भारी, चालक की दबंगई, दो किमी बोनट पर घुमाया
Mon, 02 Mar 2020 11:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:21 PM IST
सार
- बिना सीट बेल्ट के कार दौड़ा रहे चालक ने नाके पर रोकने पर की वारदात।
- कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, सोमवार शाम 6.30 बजे की घटना।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट नाके पर बिना सीट बेल्ट बांधे होंडा सिटी कार दौड़ा रहे चालक को जब ट्रैफिक कांस्टेबल ने रोकने की कोशिश की तो चालक ने स्पीड बढ़ा दी। खुद को बचाने के लिए कांस्टेबल ने कार का बोनट पकड़ लिया। इसके बाद चालक ने कार रोकने की बजाय दो किलोमीटर तक दौड़ा दिया।
विज्ञापन
जीरकपुर हाईवे पर पहुंचने पर कांस्टेबल का हाथ फिसल गया, जिससे वह बोनट से नीचे गिरकर घायल हो गए जबकि कार चालक भाग निकला। पुलिस ने कांस्टेबल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। सेक्टर-31 थाना पुलिस केस दर्ज करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सोमवार शाम करीब 6.30 बजे एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस ने नाका लगाया हुआ था। इस दौरान ट्रिब्यून चौक की तरफ से एक सफेद रंग की होंडा सिटी कार आ रही थी। कार चालक को बिना सीट बेल्ट के देखकर ट्रैफिक पुलिस कांस्टेबल कुलदीप ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने रुकने की बजाय रफ्तार बढ़ा दी।
विज्ञापन
इस बीच कांस्टेबल कुलदीप ने खुद को बचाते हुए कार का बोनट पकड़ लिया। इसके बाद भी चालक ने कार नहीं रोकी और रफ्तार और बढ़ा दी। चालक कार को जीरकपुर हाईवे की तरफ दौड़ा ले गया। हाईवे पर चढ़ते ही कार को गड्ढे से झटका लगा, जिससे कुलदीप सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया। उधर, पीछे से आ रही पुलिस टीम ने घायल कुलदीप को फौरन जीएमसीएच-32 पहुंचाया।
कार में सवार थे दो युवक और युवती
घटना के वक्त कार में एक युवती और दो युवक सवार थे। कार हरियाणा नंबर पर रजिस्टर है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने कुलदीप का बयान दर्ज किया। बयान में उसने कार के कुछ नंबर भी बताया है। पुलिस बयान के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। साथ ही पुलिस टीम अब घटना के बाद चौक और आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है।