{"_id":"67a911c55e006f51090258f0","slug":"car-collides-with-auto-driver-and-passenger-seriously-injured-chandigarh-news-c-16-pkl1043-629360-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक और सवारी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: कार ने ऑटो में मारी टक्कर, चालक और सवारी गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सेक्टर-52/53 डिवाइडिंग रोड पर तेजरफ्तार कार ने ऑटो सवार को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक और सवारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि, बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। आरोपी की पहचान सेक्टर-52 निवासी राहुल के रूप में हुई है।
न्यू मलोया कॉलोनी निवासी ऑटो चालक सोन लाल (37) ने बताया कि कि वह सेक्टर 52 स्थित वाटर वर्क्स के पास डिवाइडिंग रोड पर सवारी जोगिंदर सिंह को लेकर जा रहा था। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार चालक राहुल ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि सोन लाल और सवारी जोगिंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। जोगिंदर पीजीआई में भर्ती है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।