फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Car collided with two friends riding a bike, one died

कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 14 Jul 2021 02:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
Car collided with two friends riding a bike, one died
चंडीगढ़। सेक्टर-31/32 लाइट प्वाइंट पर लाल बत्ती पार कर रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को टक्कर मार दी। इसमें एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान मलोया के स्मॉल फ्लैट निवासी रणबीर सिंह (42) के रूप में हुई, जबकि घायल दिनेश यादव (48) की हालत गंभीर है। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिनेश यादव ने बताया कि वह मलोया के स्मॉल फ्लैट में परिवार समेत रहता है। वह चंडीगढ़ की एक निजी कंपनी में काम करता है। बीते रविवार रात करीब 10 बजे स्थानीय निवासी अपने दोस्त रणबीर सिंह के साथ उसके मोटरसाइकिल से किसी काम से जाने के लिए निकला। मोटरसाइकिल को रणबीर चला रहा था, जबकि वह उसके पीछे बैठा था। सेक्टर-31/32 लाइट प्वाइंट पर हरी बत्ती होने पर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे, तभी आयरन चौक की तरफ से लाल बत्ती पार कर रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों बीच सड़क पर गिरकर जख्मी हो गए। हादसे के बाद चालक कार मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों की मदद से मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रणबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दिनेश की हालत गंभीर है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि आरोपी चालक की पहचान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed