फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captaincy innings of Manan Vohra, beat Uttarakhand by six wickets

मनन वोहरा की कप्तानी पारी, उत्तराखंड को छह विकेट से हराया

Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Captaincy innings of Manan Vohra, beat Uttarakhand by six wickets
चंडीगढ़। कप्तान मनन वोहरा के शानदार 74 रनों की बदौलत चंडीगढ़ ने सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में उत्तराखंड को छह विकेट से हरा दिया। गुरुग्राम में खेले गए अंतिम लीग मैच में चंडीगढ़ ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

जगजीत सिंह संधू ने चौथे ओवर में तनुष गुसांई (7) को आउट कर चंडीगढ़ को पहली सफलता दिलाई। दो ओवर के बाद ही अर्पित सिंह ने जय बिष्ट (23) को क्लीन बोल्ड कर दिया। इस दौरान उत्तराखंड का स्कोर 39 रन था। इसके बाद एस अरोड़ा और कप्तान कुनाल चंदेला ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की। युवराज चौधरी ने कुनाल (30) को 15वें ओवर में 117 रन के स्कोर पर आउट किया। स्लॉग ओवर्स में गुरेंद्र सिंह ने स्वप्निल सिंह (9) और डी नेगी को शून्य पर चलता किया। दूसरे छोर पर अंत तक डटे रहे नाबाद बल्लेबाज एस अरोड़ा (68) और सौरभ रावत (14) ने टीम को निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 161 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंडीगढ़ टीम के सलामी बल्लेबाज मनन वोहरा और सरुल कंवर ने तेजतर्रार शुरुआत की और आठवें ओवर तक 67 रन जोड़ लिए। 38 रन पर खेल रहे सरुल को डी नेगी ने मधवाल के हाथों कैच करवाया। इसके बाद कप्तान मनन वोहरा का साथ देने अर्जित सिंह क्रीज पर पहुंचे और दोनों ने अगले पांच ओवर में 35 रन जुटाए। 13वें ओवर में अर्जित (19) का विकेट अग्रिम तिवारी ने चटकाया। तब दो विकेट के नुकसान पर स्कोर 102 था। इसी बीच राजस्थान रायल्स के लिए अपने जौहर दिखा चुके मनन ने 46 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। मनन और अंकित कौशिक की एक ओर बेहतरीन 52 रन की साझेदारी ने चंडीगढ़ को जीत के करीब पहुंचा ही रही थी कि अग्रिम तिवारी ने अंकित (20) को 19वें ओवर में 154 के स्कोर पर आउट कर दिया। अग्रिम ने मनन को भी इसी ओवर में आउट कर दिया। मनन ने तीन चौके और चार छक्कों की मदद से 60 गेंद पर 74 रन जुटाए। नाबाद जसकरनदीप सिंह (8) और गौरव पुरी (1) ने लक्ष्य पार कर मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed