फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain spoke- strong tea of modi is killing to innocents

कांग्रेस का पीएम पर निशाना, कहा बेकसूरों को मार रही है मोदी जी की कड़क चाय

Tue, 15 Nov 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 15 Nov 2016 07:11 PM IST
विज्ञापन
Captain spoke- strong tea of modi is killing to innocents
- फोटो : ANI

देश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी के अनियोजित नोटबंदी के फैसले के बाद पैदा हुए संकट पर उनके अमानवीय रवैये की निंदा की है। इस संकट ने बीते दिनों में देश भर में दस बेकसूर लोगों की जान ले ली है।

विज्ञापन


सोमवार को जालंधर में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान नोटों के बंदोबस्त में देरी से एक व्यक्ति की मौत पर कैप्टन ने दुख जताया। कैप्टन ने कहा कि मोदी जी, लोग आपकी कड़क चाय से मर रहे हैं, जो उनके खाली पेटों में छाले बना रही है। 
विज्ञापन


देश के कई हिस्सों से नोटों की गैर मौजूदगी में इलाज न मिलने से लोगों के मरने की खबरें आ रही हैं। नोट बदलने की लाइन में लगे एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोट के संकट से देश में दस बेकसूर लोगों की हुई मौत

Captain spoke- strong tea of modi is killing to innocents
captain amrinder singh - फोटो : amar ujala

कैप्टन ने सवाल किया कि कैसे ये घटनाएं भ्रष्टाचार और काला धन रोकने में सहायक होंगी। उन्होंने मोदी को चेतावनी दी कि यदि नोटबंदी का फैसला तुरंत न बदला गया तो इससे परेशान बेकसूरों के गुस्से की आग का उन्हें व उनकी सरकार को सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि पीएम ने बिना सोचे-समझे यह कदम उठाया, जिसका नतीजा देश भर के गरीबों को भुगतना पड़ रहा है। मेहनत-मजदूरी से कमाए कुछ हजार रुपये के नोट बदलवाने के लिए लाइन में खड़े लोग, पुराने नोट न स्वीकार किए जाने से अस्पतालों में मर रहे लोग और खाली पेट सोने वाले लोगों को पीएम की कड़क चाय सपने में भी तंग कर रही है। 

ये गरीब लोग हैं, अमीरों को तो कई दिन पहले ही सरकार के कदम की सूचना मिल गई थी, उन्होंने पहले ही अपने पुराने नोट ठिकाने लगा लिए थे। सिर्फ गरीब लोग ही नोट बदलवाने को दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं।

 इसका सबसे बड़ा शिकार दिहाड़ीदार बने हैं, जिनके पास राशन खरीदने तक को पैसे नहीं हैं। इस कदम से अमीर व भ्रष्ट लोगों का काला धन बाहर नहीं आ रहा, बल्कि गरीबों की कमाई छिन रही है। पीएम को देश-विदेश की यात्राएं करने के बजाय अपने एलान के बुरे नतीजे देखने के लिए अपने कार्यालय में बैठना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed