{"_id":"57bda26d4f1c1be55dd4f0a0","slug":"captain-says-about-assembly-election-candidates-at-sangrur-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, आवेदन देने वालों में से ही होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, आवेदन देने वालों में से ही होंगे कांग्रेस के प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो, संगरूर
Updated Wed, 24 Aug 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया कि पार्टी टिकट के लिए आवेदन देने वालों में से ही प्रत्याशियों का चयन होगा। अंतिम क्षण में कोई मामूली फेरबदल की संभावना हो सकती है। बुधवार को यहां हलके विच कैप्टन समागम में भाग लेने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर किसानों का सरकारी व गैर सरकारी कर्ज माफ किया जाएगा।
सरकारी कर्ज चाहे सहकारी बैंकों का हो अथवा राष्ट्रीय बैंकों का हो। किसान अगले पांच माह तक आत्महत्या नहीं करें। पंजाब में रहते 55 लाख परिवारों के हरेक सदस्य को नौकरी देने का लक्ष्य कांग्रेस तय करेगी। निजी सेक्टर में नौकरी देने का प्रावधान किया जाएगा। ट्राइटेंड कंपनी ने बरनाला में स्थापित प्लांट के तीन गुणा ज्यादा क्षमता वाला कारखाना मध्यप्रदेश में लगा दिया और वहां 36 हजार लोगों को रोजगार मिला है। बादल सरकार के नजदीकी भी सरकार की नीतियों से तंग हैं। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किया जाए।
चुनाव आयोग भी पंजाब में ऐसे ही हालात देख रहा है। पंजाब में गुंडागर्दी का राज है। उन्होंने कहा कि चुनाव में कांग्रेस का मुकाबला किसी भी विरोधी दल के साथ नहीं क्योंकि पंजाब की जनता की एकमात्र उम्मीद कांग्रेस है। शिक्षा व सेहत पर खास ध्यान दिया जाएगा और स्टाफ की कमी को हर हाल में पूरा किया जाएगा। कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र को शत प्रतिशत लागू किया जाएगा जबकि अकाली दल ने दस साल में बीस फीसदी भी पूरा नहीं किया है।