फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain on Kejriwal, the Congress promises Spoke Stop stealing Kejriwal

कैप्टन का केजरीवाल पर निशाना, बोले- कांग्रेस के वादे चुराने बंद करें आप

Thu, 24 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Captain on Kejriwal, the Congress promises Spoke Stop stealing Kejriwal
केजरीवाल और कैप्टन

प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आप कनवीनर अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त कैंसर अस्पताल का वादा करते हुए कांग्रेस का एक और वादा चुराया है। इससे उन्होंने अपना बौद्धिक दिवालियापन पेश किया है।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि एक तरफ राज्य एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारी परेशानी का सामना कर रहा है। दूसरी ओर, केजरीवाल पानी के मुद्दे पर लोगों का साथ देने के बजाय नौटंकी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि उन्होंने सितंबर में मुफ्त कैंसर अस्पताल का एलान किया था, जो केजरीवाल की मंगलवार को रैली से तीन महीने पहले की बात है। कोटकपूरा में 'हलके विच' कार्यक्रम में यह एलान किया गया था, पर केजरीवाल ने संबंधित मुद्दों को समझे बगैर सिर्फ कांग्रेस के वादे को उठा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'SYL पर लोगों को गुमराह कर रहे केजरीवाल'

Captain on Kejriwal, the Congress promises Spoke Stop stealing Kejriwal
केजरीवाल

इससे साफ होता है कि आप नेता पंजाब के लोगों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में न सिर्फ अनजान हैं बल्कि उन्हें लोगों की समस्याओं का निपटारा करने को विचारों के बारे में भी पता नहीं है।

वे सिर्फ वोटरों का ध्यान अपनी तरफ खींचने की निराशापूर्ण कोशिश में कांग्रेस के विचारों को कॉपी कर रहे हैं, लेकिन उनकी यह कोशिश विधानसभा चुनाव में वोट में तब्दील होने में निरर्थक साबित होगी। 

यह पहला मौका नहीं है, जब केजरीवाल कांग्रेस के वादों को अपना बताने की कोशिश कर रहे हैं। चुनाव नजदीक आने के साथ ही केजरीवाल के बयानों और एलानों में निराशा झलक रही है। 

केजरीवाल ने प्रदेश कांग्रेस की सफल किसान कर्जा माफी मुहिम को कॉपी करने के अलावा पार्टी के इंडस्ट्री मेनिफेस्टो के वादों को भी आप के मेनिफेस्टो में कॉपी किया था। इससे साफ होता है कि केजरीवाल पंजाब के लोगों और उनकी समस्याओं से किसी प्रकार का संबंध रखे बगैर रिमोट पर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed