फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Captain is not challage, the leader's personality must be good '

'मेरा और कैप्टन का क्या मुकाबला, नेता की शख्सियत अच्छी होनी चाहिए'

Wed, 25 Jan 2017 12:59 AM IST
दविंदर पाल सिंह /अमर उजाला, मोगा
दविंदर पाल सिंह /अमर उजाला, मोगा Updated Wed, 25 Jan 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
'Captain is not challage, the leader's personality must be good '
बादल और कैप्टन
पुरानी अनाज मंडी में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने अकाली-भाजपा उम्मीदवार बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़ के हक में चुनाव रैली की। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कैप्टन अमरिंदर के बारे में कहा कि मेरा और उसका क्या मुकाबला, एक नेता की शख्सियत और निजी जिंदगी अच्छी होनी चाहिए, लोग उसे ही देखते हैं। 

कहा कि आप नेताओं की राजनीति गुंडागर्दी की मिसाल है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उम्मीदवारों की नहीं विकास और विनाश की लड़ाई है। इस दौरान बादल ने अकाली-भाजपा गठजोड़ की प्राप्तियों का जिक्र करते दावा किया कि पिछड़ गए सूबे को गठजोड़ फिर आर्थिक पटरी पर लाया।
विज्ञापन

'आम आदमी पार्टी वाले राजनीति नहीं गुंडागर्दी करते हैं'

'Captain is not challage, the leader's personality must be good '
केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर बादल ने आप कनवीनर अरविंद पर कहा कि दिल्ली के लोगों को आप सरकार के बारे में पूछे, वे आपको इसके नेताओं की असलियत बताएंगे। उन्होंने कहा कि इस पार्टी के बड़े नेता रोड़े ईंट उठा लो, अकाली नेताओं को जूते मारो जैसी गुंडागर्दी की राजनीति पर उतर आए हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि इस पार्टी का उन विदेशी ताकतों से गठजोड़ है जो पंजाब की अमन और शांति को भंग लाने की ताक में हैं। उन्होंने कहा कि जो नेता अपनी पार्टी से जुड़ी शख्सियतों को शक्की नजर से देखता है, वह आम लोगों का क्या संवार सकता है। 

इस मौके पर खेती मंत्री जत्थेदार तोता सिंह, अकाली-भाजपा उम्मीदवार बरजिंदर सिंह मक्खन बराड़, तरसेम सिंह रत्तिया, भाजपा नेता मोहण लाल सेठी और अमरजीत सिंह गिल लंढेके मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed