{"_id":"57d0122e4f1c1b3d3b319258","slug":"captain-challenged-kejriwal-will-contest-from-where-from-there-i-will","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन का चैलेंज, केजरीवाल जहां से चुनाव लड़ेंगे, मैं भी वहीं से लड़ूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन का चैलेंज, केजरीवाल जहां से चुनाव लड़ेंगे, मैं भी वहीं से लड़ूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरा (फिरोजपुर)
Updated Wed, 07 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह और केजरीवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अरविंद केजरीवाल को पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर बड़ा चैलेंज दिया है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब से कोई भी पार्टी विधानसभा का चुनाव लड़े परंतु बाहर से आए किसी व्यक्ति को पंजाब में राज करना तो दूर उन्हें पैर रखने नहीं देंगे। ये बातें कैप्टन ने बुधवार को जीरा की दाना मंडी में आयोजित रैली के दौरान कहीं।
कैप्टन ने कहा कि पंजाब में कहीं से भी अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ता है वहीं से वो भी चुनाव लड़ेंगे। पंजाब की कमान किसी बाहरी व्यक्ति के हाथ नहीं जाने देंगे। कैप्टन ने नशा, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार पर बातचीत करते हुए कहा कि उनकी सरकार पंजाब में बनते ही ये सभी मुद्दे जड़ से खत्म कर देंगे।

'पंजाब की कमान किसी बाहरी के हाथ नहीं जाने देंगे'
कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : file photo
रैली में स्टेज पर अकेले बैठे कैप्टन ने वहां पहुंची जनता की मुश्किलें सुनीं और उनकी शिकायतें लेकर अपने पास रखी। कैप्टन के समक्ष बहुत से लोगों ने परलज कंपनी द्वारा लोगों से मारी ठगी के पैसे वापिस लेने का मुद्दा उठाया और कई लोगों ने पंजाब में रेत की हो रही कालाबाजारी के बारे में कहा। कैप्टन ने कहा कि पंजाब के लोग अकाली-भाजपा को पसंद नहीं कर रहे हैं।
अकाली-भाजपा के राज में लोगों पर झूठे परचें दर्ज किए जा रहे हैं। पंजाब में कानून नाम की कोई व्यवस्था नहीं है, सरेआम लोगों की हत्या हो रही हैं। अकाली शिक्षकों को लाठियों से पिटवा रहे हैं। इस मौके पर कांग्रेस से किसान सेल के चेयरमैन इंद्रजीत सिंह जीरा ने कैप्टन को बताया कि अकालियों के राज में किसान खुदकुशी कर रहे हैं। कई किसानों का अनाज का भुगतान नहीं हुआ है।