कैप्टन का केजरी पर तीखा हमला, बताया क्यों वापस जा रहे दिल्ली के सीएम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली में आवश्यक काम के चलते वापस जा रहे हैं। जबकि, सच यह है कि वह फ्लॉप रैलियों और निराश पार्टी वर्करों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शनों से भाग रहे हैं।
कैप्टन ने कहा कि एसवाईएल के गंभीर मुद्दे पर लोगों का साथ देने केजरीवाल नाकाम रहे। अब अपनी तय रैलियों को बीच में छोड़ कर उनके जख्मों पर नमक छिड़क रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि केजरीवाल को मानहानि केस की पेशी पर जाना था। लेकिन सच यह है कि केस की अगली तारीख का एलान होना अभी बाकी है।
जिससे साफ होता है कि यह भगौड़े नेता का पंजाब से भागने का एक बहाना था। ऐसा क्या काम आन पड़ा कि केजरीवाल पहले से तय कार्यक्त्रस्मों को बीच में छोड़ कर पंजाब से भाग गए।
फ्लॉप रैलियों और वर्करों के चलते भाग गए आप कन्वीनर
अगर वह मानहानि केस के चलते गए तो सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस मामले में स्टे देने से इंकार उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ। नहीं तो केजरीवाल ने हालातों से भागने को कोई और बहाना ढूंढ लिया होता।
पंजाब की रैलियों में उन्हें कोई समर्थन नहीं मिल रहा, पार्टी वर्कर विरोध कर रहे हैं। एसवआईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आए तेरह दिन बीतने के बाद भी केजरीवाल चुप्पी साधे हुए हैं। यही कारण है कि केजरीवाल न ही मीडिया और न ही पंजाब के लोगों के सामने आए। कैप्टन ने कहा कि आप का पंजाब चुनाव में भविष्य खात्मे की ओर दिखाई दे रहा है।
जिसने केजरीवाल के लिए भागने के अलावा कोई और चारा नहीं छोड़ा। केजरीवाल के भागने की आदत उनके ट्विट्स से साफ होती है। उनकी पहले बिना सोचे-समझे ट्विट करने के बाद उसे डिलीट करने की आदत है।
केजरीवाल को ऐसी नौटंकियां करने के बजाय पंजाब के लोगों के साथ आना चाहिए। अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो राज्य के महत्व के मुद्दों पर लोगों का साथ भी देना चाहिए।