'बादल गलत साबित करें या सियासत छोड़ दें'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल को चुनौती दी है कि वह उनको इस बारे गलत साबित करें कि साल 2006-07 में जब वह सीएम थे, राज्य का रेवन्यू सरप्लस 2000 करोड़ रुपये नहीं था। अगर वह ऐसा नहीं कर सकते तो सियासत छोड़ दें।
बादल के दावे हैं कि वह 2006-07 के रेवन्यू आंकड़ों के बारे में झूठ बोल रहे हैं, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर बादल उन्हें गलत साबित करते हैं, तो वह सियासत छोड़ देंगे और अगर वह ऐसा करने में नाकाम रहे, तो उन्हें लोगों को गुमराह करने के लिए खुद इस्तीफा दे देना चाहिए।
बादल का अविश्वास बर्बादी का कारण
कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस के राज में उस समय न केवल रेवन्यू सरप्लस था, बल्कि किसानों को उनकी फसलों की खरीद का भुगतान भी समय पर कर दिया जाता था। बुढ़ापा पेंशन और शगुन स्कीम के लाभपात्रों को समय पर अदायगी करने समेत सारे खर्चे दिए।
इस सब अदायगियों के बाद भी रेवन्यू सरप्लस था। कैप्टन ने कहा कि वह बादल के अविश्वास को समझ सकते हैं, जो कई सालों से राज्य की बर्बादी और दीवालिएपन का कारण बने रहे हैं।
ऐसे में अगर कोई बादल को बताए कि उनके सत्ता संभालने के समय राज्य रेवन्यू सरप्लस था, तो बादल के लिए यह स्वीकार करना बहुत मुश्किल होगा। बादल जानबूझ कर झूठ बोल रहे हैं।