{"_id":"399d30aa9167410a36d904ce3b31c1a0","slug":"captain-amrinder-singh-question-to-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'श्री दरबार साहिब में जाने से क्यों मना किया मोदी ने'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'श्री दरबार साहिब में जाने से क्यों मना किया मोदी ने'
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
Updated Tue, 29 Apr 2014 03:56 PM IST
विज्ञापन
अमृतसर से कांग्रेस प्रत्याशी कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी भारत की सोच से अनजान हैं और धर्मनिरपेक्ष नहीं हैं।
विज्ञापन
एक बयान जारी कर उन्होंने सवाल किया कि क्यों मोदी ने श्री दरबार साहिब में माथा टेकने से मना कर दिया या श्री दरबार साहिब में माथा टेकना इनकी सोच व विचारधारा के खिलाफ है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कौन सी पार्टी, धर्म, जाति या देश से संबंध रखते हैं, लोग श्री दरबार साहिब में माथा टेककर अपने काम की शुरुआत करते हैं।
विज्ञापन
मोदी ने किन कारणों से यहां माथा टेकने से मना कर दिया, वह सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि यही मोदी का असली चरित्र है। पूरी संभावना है कि इन्होंने माथा टेकने से मना कर दिया होगा, क्योंकि इनके मेहमानों ने पंजाब में प्रचार की शुरुआत करने से पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेकने की सलाह जरूर दी होगी, जो यहां आमतौर पर होता है।