फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   captain amrinder singh, punjab congress, punjab aap, punjab assembly election, punjab politics

कैप्टन के तीखे बोल, आप के हाथ में सुरक्षित नहीं पंजाब के हित

Wed, 04 May 2016 12:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 04 May 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh, punjab congress, punjab aap, punjab assembly election, punjab politics
बेटे रणइंदर सिंह पर लगे आरोपों को कैप्टन ने नकारा - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एनआरआईज को आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के खिलाफ आगाह किया है। उन्होंने कहा कि इस नए प्रयोग से खतरनाक नतीजे निकल सकते हैं। यह राज्य के लिए हानिकारक हो सकता है।
विज्ञापन


एनआरआईज की ओर से लॉस एंजेल्स में आयोजित मीटिंग में कैप्टन ने कहा कि शिअद-भाजपा केदस सालों के कुशासन ने पंजाब को पहले ही तबाह कर दिया है। ऐसे प्रयोग से राज्य और बुरे हालातों में पहुंच जाएगा, जहां से वापसी नामुमकिन होगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आप सुप्रीमो अपनी राजनीतिक उम्मीदों को पूरा करने के लिए दिल्ली के करदाताओं के 526 करोड़ लूटे हैं। पंजाब केहित कभी आप के हाथ में सुरक्षित नहीं हैं। हरियाणा केसाथ हमारा पानी व क्षेत्र संबंधी विवाद है। वह केजरीवाल का पैतृक क्षेत्र है। ऐसे में उनसे पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ने की उम्मीद नहीं की जा सकती। जल्द ही पंजाब को लेकर पार्टी के दावों की पोल खुल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने वादा किया कि उनकी सरकार आने पर किसानों को कर्ज मुक्त करने को हल ढूंढेंगे। एनआरआईज के सवालों का जवाब देते हुए कैप्टन ने कहा कि नशाखोरी ने पंजाब की एक पीढ़ी को तबाह कर दिया है, जिसके लिए अकाली-भाजपा गठबंधन जिम्मेदार है। राज्य को नशामुक्त बनाने केअलावा शिक्षा, सेहत व खेती को दोबारा अपने पैरों पर खड़े करना उनकी प्राथमिकता होगी। वह सामान्य श्रेणी के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण के हक में हैं।


सहजधारी सिखों को एसजीपीसी चुनाव से वंचित करने के लिए उन्होंने सीएम प्रकाश सिंह बादल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई में वह सहजधारी सिखों की मदद करेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed