फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   captain amrinder singh on aam aadmi party cap

कैप्टन के तीखे बोल, 'आप' की सफेद टोपी सफेद मक्खी के समान

Thu, 08 Sep 2016 07:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Thu, 08 Sep 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh on aam aadmi party cap
केजरीवाल और कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : file photo
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आम आदमी पार्टी की सफेद टोपी की तुलना सफेद मक्खी करते हुए कहा कि जैसे मक्खी ने किसानों को मार डाला, अब आप की सफेद टोपी वाले नेता प्रदेश में सत्ता हासिल करने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने एलान किया कि सूबे के जिस विधानसभा हलके से अरविंद केजरीवाल चुनाव लडे़ंगे, वह वहीं से खुद लडे़ंगे।
विज्ञापन


स्थानीय चिल्ड्रन पार्क में वीरवार को किसानों के एक विशाल धरने को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि जो पंजाब के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में शपथपत्र दायर कर रहा है, वह यहां के वासियों का क्या खयाल रखेगा। उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश में आगामी सरकार कांग्रेस की बनती है तो सफेद मक्खी को जन्म देने वाले तोता सिंह और सफेद टोपी पहने पंजाबियों को ललकारने वाले बाहर के नेताओं को सबक सिखाया जाएगा। 
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि एक समय ऐसा था कि पीएल 480 जैसे शर्मनाक समझौते के तहत भारत अमेरिका से अनाज हासिल करता था। यह पंजाब के मेहनती किसान ही हैं कि दो फीसदी आबादी, दो फीसदी जमीन की मालकी के बावजूद देश के अंन्न भंडार को भरने में 55 फीसदी कपास और 45 फीसदी गेंहू का योगदान पाकर देश को बचाने के लिए अहम योगदान डाला। उन्होंने कहा कि कृषि और मंडीकरण की गलत नीतियों की वजह से वहीं किसान कर्ज के बोझ तले दबकर आज खुदकुशियों के रास्ते पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed