फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amrinder singh nine points agenda for punjab development and progress

नौ सूत्रीय एजेंडे से पंजाब को पटरी पर लाएंगे कैप्टन, जानिए एक्शन प्लान

Sun, 25 Dec 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
captain amrinder singh nine points agenda for punjab development and progress
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब को दोबारा विकास और तरक्की के रास्ते पर लाने के लिए प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौ सूत्रीय एक्शन प्लान लॉन्च किया है। जोकि नवां नरोना पंजाब लई कैप्टन दे नौ नुक्ते के बैनर तले लॉन्च किया गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत के दौरान कैप्टन ने कहा कि बादलों ने दस साल के शासन में पंजाब को तबाही के कगार पर पहुंचा दिया है। इस नौ सूत्रीय एजेंडे में राज्य की सभी प्रमुख समस्याओं पर फोकस किया गया है। जिसमें पानी का बंटवारा, नशे, बेरोजगारी, इंडस्ट्रियल और एग्रीकल्चर ग्रोथ शामिल हैं। सत्ता में आते ही पार्टी इस पर काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


नौ सूत्रीय एजेंडा
1. पंजाब का पानी, पंजाब के वास्ते - यह यकीनी बनाया जाएगा कि पंजाब की नदियों का पानी किसी भी कीमत पर बाहर न जाए।
2. ड्रग सप्लाई, डिस्ट्रीब्यूशन, सेव चार हफ्ते में बंद होंगे। राज्य से नशों का खात्मा किया जाएगा।
3. घर-घर रोजगार - पांच सालों में हर घर से एक नौजवान को नौकरी देने को समयबद्ध रोजगार स्कीम लाई जाएगी। तब तक ढाई हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

4. किसानों लिए आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा - किसानों का सारा खेतीबाड़ी कर्ज माफ किया जाएगा।
5. ट्रेड, बिजनेस व इंडस्ट्री के लिए कारोबार की आजादी - उन्हें एफोर्डेबल बिजली, पानी व सीवरेज सुविधा दी जाएगी।
6. महिला सशक्तीकरण - नौकरियों, शिक्षण संस्थानों और घरेलू व कॉमर्शियल प्लॉट अलॉटमेंट में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण।
7. एससी वर्ग के बेघरों को मुफ्त घर - पांच मरला प्लॉट के साथ दी जाएगी एक लाख की सहायता।
8. ओबीसी वर्ग को सपोर्ट - नौकरियों में आरक्षण बारह फीसदी से बढ़ा कर पंद्रह फीसदी किया जाएगा। शिक्षण संस्थानों में पांच से दस प्रतिशत किया जाएगा।
9. एक्स-सर्विसमेन के लिए नया विभाग बनाया जाएगा - जो सरकारी स्कीमें लागू होना यकीनी बनाएगा, साथ ही फंड का सही इस्तेमाल भी सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed