{"_id":"0a09e1182ca219680ad64c5f6b057f65","slug":"captain-amrinder-singh-canadian-defence-minister-canada-parliament-punjab-congress-punjab-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनेडियन रक्षामंत्री का नस्लीय अपमान निंदनीय: कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनेडियन रक्षामंत्री का नस्लीय अपमान निंदनीय: कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय मूल के कनेडियन रक्षामंत्री हरजीत सज्जन के खिलाफ वहां की संसद में नस्लीय अपमान की आलोचना की है। कैप्टन ने कहा कि सज्जन केऐसे नस्लीय अपमान ने हर भारतीय, खासकर सिख को ठेस पहुंचाई है। उनका कनाडा राष्ट्र के प्रति अहम योगदान है।
विज्ञापन
विपक्ष के सांसद जेसन केनी द्वारा की गई टिप्पणियां साफ तौर पर नस्लीय व भड़काऊ हैं। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं कर सकते तो उन्हें कनाडियन वैधानिक कार्रवाई के नियमों केतहत चेतावनी व सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन
कैप्टन ने कहा कि सज्जन ने अफगानिस्तान व बोस्निया में भी अपनी सेवा निभाई। सिर्फ इसीलिए कि वह किसी अन्य नस्ल से संबंधित हैं, विपक्ष के कंजर्वेटिव कानून निर्माता ने एक भड़काऊ नस्लीय टिप्पणी की, जिसकी सभी को निंदा करनी चाहिए। उन्होंने अफसोस जताया कि ऐसा कनाडा की संसद में हुआ, जहां भारतीय-पंजाबी मूल के लोगों ने देश की तरक्की में बड़ा योगदान दिया है। वह इस समाज के अहम अंग हैं।
विज्ञापन
सज्जन एक विलक्षण उदाहरण हैं कि कैसे मेहनती पंजाबियों ने देश के निर्माण में योगदान दिया। जो सेना की सख्त ड्यूटियां निभाने के बाद देश के रक्षामंत्री बन सके। उनको इसके लिए सम्मान मिलना चाहिए, न कि नस्लीय अपमान।
सियाचिन में जवानों की मौत पर दुख जताया :
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सियाचिन में बर्फ के पहाड़ तले दब तक भारतीय सेना के दस जवानों की मौत पर दुख जताया है। पीड़ित परिवारों से दुख सांझा करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। जिस तरह हमारे जवान जीरो से कम तापमान व मुश्किल हालातों का सामना करते हुए सबसे ऊंची सीमा पर देश की रक्षा करते है, ऐसा किसी के लिए भी कर पाना मुमकिन नहीं है। इनका बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।