फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh talks on Navjot singh sidhu & his wife

खत्म हुआ सस्पेंस, कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार करेंगे सिद्धू पर नहीं लड़ेंगे चुनाव

Thu, 24 Nov 2016 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 24 Nov 2016 05:24 PM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh talks on Navjot singh sidhu & his wife
Captain on Sidhu - फोटो : File Photo
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज यह साफ कर दिया है कि पूर्व सांसद नवजोत सिंह सिद्धू और उनकी पत्नी कांग्रेस के साथ है। इसके साथ ही कैप्टन ने यह भी कहा है कि सिद्धू कोई चुनाव नहीं लड़ना चाहते है।
विज्ञापन


बता दें कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को एक ट्वीट कर यह ऐलान कर दिया था कि सिद्धू की पत्नी और परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। तभी से सिद्धू के लिए भी कांग्रेस में डील फाइनल मानी जा रही थी। 
विज्ञापन


आज कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह साफ कर दिया है कि सिद्धू विधानसभा नहीं लड़ेंगे। विधानसभा चुनाव में स्टार कैंपेनर की तरह उतरेंगे। उन्हें कैप्टन की जगह अमृतसर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़वाया जा सकता है। ऐसा इसलिए भी लग रहा है कि बुधवार को ही कैप्टन ने लोकसभा से अपना इस्तीफा स्पीकर को सौंपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में स्टार कैंपेनर की तरह उतरेंगे सिद्धू

Captain amarinder singh talks on Navjot singh sidhu & his wife
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
सिद्धू ने अभी कांग्रेस में शामिल न होकर बता दिया कि वह कैप्टन की प्रधानगी में नहीं रहेंगे। कांग्रेस के लिए सिद्धू दंपति को टिकट देना संभव नहीं था। वहीं, आप को इससे घाटा होगा। उसके पास अभी भी सिख चेहरा नहीं है जिसे सीएम के तौर पर पेश कर सके। यदि सिद्धू ने आप को निशाना बनाया तो आप को नुकसान होगा।

ये पटकथा एक दिन पहले ही लिखी जा चुकी थी। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार रात को नई दिल्ली में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल ने प्रशांत किशोर और कैप्टन के साथ मीटिंग की थी। इसी मीटिंग में डॉ. नवजोत कौर और परगट सिंह को कांग्रेस ज्वाइन कराने पर मुहर लगाई गई। सिद्धू इससे पहले प्रशांत के साथ सब कुछ तय कर चुके थे।  

सूत्रों के मुताबिक बाद में नवजोत सिंह सिद्धू भी अब कभी भी कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं। कांग्रेस की ओर से बुधवार रात को जारी बयान के मुताबिक डॉ. नवजोत कौर व परगट सिंह ने पार्टी हाईकमान से मुलाकात की, जिसमें ज्वाइनिंग पर फैसला हुआ। उसके बाद दोनों नेताओं ने कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनके निवास पर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed