फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder Singh, Punjab CM on SAD allegations of misuse of govt machinery in the polls

चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोपों पर पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह का तीखा जवाब, बोले...

Sun, 23 Sep 2018 04:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 23 Sep 2018 04:17 PM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder Singh, Punjab CM on SAD allegations of misuse of govt machinery in the polls
कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब में जिला परिषद व पंचायत चुनाव में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगे हैं, जिसका जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने जीत पर खुशी जताई और कहा कि चुनाव में पार्टी की जोरदार जीत से वे बहुत खुश हैं। इसका सारा श्रेय पार्टी कार्यकर्ताओं और प्रदेश की जनता को जाता है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि लोगों ने कांग्रेस पार्टी में विश्वास जताया। उनके द्वारा बनाई गई योजनाओं और नीतियों को अपनाया, यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हमारा लक्ष्य जनता का भरोसा जीतना और उन्हें हरसंभव सहयोग करना है, ताकि वे जीवन में आगे बढ़ सके। प्रदेश का ज्यादा से ज्यादा विकास संभव हो।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि रही बात विरोधियों की, तो हारने के बाद आरोप-प्रत्यारोप ही लगा सकते हैं विरोधी दल। इस बार चुनाव में अकालियों, भाजपाइयों और आम आदमी पार्टी को हकीकत का पता चला गया है। उन्हें समझ जाना चाहिए कि प्रदेश की जनता कांग्रेस की सरकार से खुश है और उसी में विश्वास रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, क्या कहना है विरोधियों का

Captain Amarinder Singh, Punjab CM on SAD allegations of misuse of govt machinery in the polls
sukhbir badal
चुनाव में कांग्रेस ने की धक्केशाही: बादल
मुक्तसर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव में कांग्रेस ने धक्केशाही की है। अकाली नेताओं और कार्यकर्ताओं पर झूठे पर्चे दर्ज करवा उन्हें जेलों में डाला है। इसका खामियाजा कांग्रेस को भुगतना पड़ेगा। बादल शनिवार को मुक्तसर जेल में बंद हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों और उनके भाई सन्नी ढिल्लों के साथ मुलाकात के लिए आए थे।

कांग्रेस ने लोकतंत्र का मजाक बनाया : सुखबीर
शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सरकारी गुंडागर्दी के जरिए लोगों के फतवे का गला घोटकर लोकतंत्र का मजाक बनाया। कांग्रेस को जश्न मनाने के बजाए पंजाब में लोकतंत्र की हत्या का शोक मनाना चाहिए।

डंडे के जोर पर लूटे चुनाव : आप
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप विधायक हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैप्टन सरकार ने चुनाव डंडे के जोर पर मारपीट कर लूटा है। पुलिस प्रशासन और चुनाव आयोग ने सत्ताधारी कांग्रेस के सेवा दल की तरह काम किया है। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में विरोधी गुट नहीं बल्कि जनता और लोकतंत्र की हार हुई है। चीमा ने कहा कि कैप्टन सरकार अपने चुनावी वादों पर खरी उतरी होती तो कांग्रेस को मत लूटने की जरूरत न पड़ती।

10 साल बाद कांग्रेस की जोरदार जीत

Captain Amarinder Singh, Punjab CM on SAD allegations of misuse of govt machinery in the polls
Punjab election
पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समितियों के चुनाव नतीजों में सत्ताधारी कांग्रेस ने बड़ी सफलता दर्ज की है। स्थानीय चुनावों में कांग्रेस को यह जीत दस साल के अंतराल के बाद मिली है। इन चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस और अकाली-भाजपा गठबंधन के बीच रहा। आम आदमी पार्टी सबसे पीछे है। पंचायत समितियों के चुनावों में रात नौ बजे तक मिले नतीजों के अनुसार कुल 2900 सीटों में से कांग्रेस 862 पर जीत हासिल कर चुकी है जबकि अकाली दल को 108 और आप को 7 सीटों पर जीत हासिल हुई है।

इसी तरह जिला परिषद की 354 सीटों के चुनाव में कांग्रेस को अब तक 85 और अकाली दल को 8 सीटों पर जीत हासिल हुई है। पंचायत समिति चुनाव में पटियाला में कांग्रेस ने 43 और अकाली दल ने 4 सीटें जीती हैं जबकि आप का खाता नहीं खुल सका। बठिंडा में कांग्रेस ने 148 सीटों में से 31 सीटें जीत ली हैं। यहां अकाली दल ने अब तक चार, आप और निर्दलीय प्रत्याशियों ने तीन-तीन सीटें जीती हैं। बाकी 107 सीटों के लिए मतगणना का काम अभी जारी है। भाजपा का फाजिल्का में पहली जीत हासिल हुई है।

गुरदासपुर में 213 पंचायत समिति सीटों में से 154 पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है। फतहेगढ़ साहिब की 77 सीटों में से 62 कांग्रेस और 12 अकाली दल ने जीती हैं। तीन सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं। फरीदकोट की 52 सीटों में से 22 पर कांग्रेस और 3 पर अकाली दल विजयी रहा है। बाकी सीटों पर मतगणना जारी है। गुरदासपुर की 213 सीटों में से 212 पर कांग्रेस ने और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। अमृतसर की कुल 199 सीटों में से 45 पर प्रत्याशी निर्विरोध जीते थे।

बाकी 54 सीटों में से 35 पर कांग्रेस, 18 पर अकाली और 1 भाजपा विजयी रही है। 22 जिला परिषदों की 354 सीटों के लिए हुए चुनाव में ज्यादातर हलकों में कांग्रेस आगे चल रही है। अकालियों के गढ़ रहे श्री मुक्तसर साहिब में इस बार 13 में से 10 सीटों पर कांग्रेस ने अपना परचम लहरा दिया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने लुधियाना की सभी छह जिला परिषद सीटों पर कब्जा जमा लिया है। गुरदासपुर की 25 सीटों में से 15 पर कांग्रेस जीत चुकी है जबकि बाकी दस सीटों पर भी कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।

फतेहगढ़ साहिब में भी कांग्रेस ने सभी 10 सीटों पर कब्जा जमा लिया है। अकाली दल यहां खाता भी नहीं खोल सका। पठानकोट की 10 सीटों में 9 पर कांग्रेस और एक पर भाजपा ने जीत हासिल की है। मानसा की सभी 11 जिला परिषद की सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर ली है। कपूरथला से जिला परिषद का अब तक आया एक चुनाव परिणाम बीबी जागीर कौर की बेटी रजनीत कौर के पक्ष में गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed