फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh, Punjab assembly elections 2017

ऐतिहासिक जीत के बाद कैप्टन बोले, जन्मदिन पर पंजाब ने दिया जीत का तोहफा

Sun, 12 Mar 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Sun, 12 Mar 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh, Punjab assembly elections 2017
- फोटो : File Photo
पंजाब में कांग्रेस को मिली बड़ी जीत के बाद दोपहर बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने होमटाउन पहुंच गए। सबसे पहले वह अपने पूर्वजों के ऐतिहासिक किला मुबारक में गए, वहां उन्होंने पटियाला के संस्थापक बाबा आला सिंह के धुने पर माथा टेका। इसके बाद कैप्टन ने ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर में भी माथा टेका। 
विज्ञापन


फिर वह अपने आवास स्थान मोती महल चले गए। इस मौके पर कैप्टन पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित दिखे। कैप्टन ने कहा कि यह जीत पंजाब के लोगों का उनको 75वें जन्मदिन पर दिया गया तोहफा है। इसके लिए वह उनके शुक्रगुजार हैं। गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे कैप्टन का इस दौरान लोगों ने फूल की बारिश करके स्वागत किया। 
विज्ञापन


लोगों के बड़े हुजूम ने कैप्टन को घेर लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बादल सरकार के भ्रष्ट शासन से पूरी तरह से तंग आ चुके थे। दिल्ली में आप सरकार की बुरी कारगुजारी भी लोग देख चुके थे। इसलिए लोग ने स्थिर शासन के लिए कांग्रेस को चुना। इसके लिए वह पंजाब के लोगों के धन्यवादी हैं। साथ ही कहा कि पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किए वह पूरे किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर परनीत कौर ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से साल 2002 से 2007 तक कांग्रेस के राज में किए विकास कार्यों में विश्वास जताया है। परनीत ने कहा कि जिस तरह से पंजाब के लोगों ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जितवाया है, उसके लिए वह हर वोटर का धन्यवाद करती हैं।

पटियाला की सात सीटों पर कांग्रेस का कब्जा

Captain amarinder singh, Punjab assembly elections 2017
Captain amarinder singh - फोटो : अमर उजाला
जिले में कैप्टन अमरिंदर सिंह का जादू चल गया। कांग्रेस ने जिले की कुल आठ विधानसभा सीटों में से सात पर कब्जा कर लिया। मात्र सन्नौर सीट से अकाली दल को जीत हासिल हुई। यहां से अकाली दल के उम्मीदवार हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा विजेता रहे। पटियाला शहरी, पटियाला देहाती, राजपुरा, घन्नौर, नाभा, शुतराणा से कांग्रेस को शानदार जीत हासिल हुई। मतगणना का काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 

 पटियाला शहरी हलके से कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह 52365 वोटों के अंतर से विजेता रहे। कैप्टन को 72217 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे आप के डा. बलवीर सिंह को 19852,  तीसरे नंबर पर रहे अकाली दल के जनरल जेजे सिंह को 11613 वोट मिले। नाभा में कांग्रेस के साधु सिंह धर्मसोत 18995 वोटों के अंतर से विजेता रहे। धर्मसोत को कुल 60861 वोट ौर दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के गुरदेव सिंह मान को 41886, तीसरे नंबर पर रहे अकाली दल के कबीर दास को 32482 मत मिले। 

पटियाला देहाती हलके में कांग्रेस के ब्रहम मोहिंदरा ने 27229 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। ब्रहम मोहिंदरा को 68891 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के करनवीर सिंह टिवाना को 41662, तीसरे पर रहे अकाली दल के सतबीर सिंह खटडा को 30784 वोट मिले। जिला चुनाव अधिकारी कम डीसी रामवीर सिंह ने बताया कि इस हलके में बूथ नंबर 2016 की मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण चुनाव आयोग की अनुमति के बाद इस मशीन के 149 वोट को गिनती में शामिल नहीं किया गया।

सन्नौर हलके में अकाली दल के हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा जीते

Captain amarinder singh, Punjab assembly elections 2017
Punjab Election - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा हलका राजपुरा में 59107 वोट हासिल करके कांग्रेस के हरदियाल सिंह कंबोज विजेता रहे। कंबोज 32565 वोटों के अंतर से विजेता रहे। इस हलके में दूसरे नंबर पर रहे आप के आशुतोष जोशी ने 26542, तीसरे नंबर पर रहे भाजपा के हरजीत सिंह ग्रेवाल ने 19151 वोट हासिल किए। इस हलके में आजाद उम्मीदवार जगदीश कुमार को 15073 वोट मिले। यह काफी चौकाने वाला रहा। 

घन्नौर विस हलके में कांग्रेस के मदन लाल जलालपुर ने कुल 65965 वोट हासिल किए और वह 36557 वोटों के अंतर से विजेता रहे। जबकि अकाली दल की उम्मीदवार हरप्रीत कौर मुखमैलपुर 29408 वोट हासिल करके दूसरे नंबर पर और आप की अनु रंधावा 23188 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। 

सन्नौर हलके में अकाली दल के हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने 58867 वोट हासिल करके जीत हासिल की। वह 4870 वोटों के अंतर से विजेता रहे। इस हलके में कांग्रेस के हरिंदरपाल सिंह हैरी मान 53997 वोटों के साथ दूसरे और आप की कुलदीप कौर टोहड़ा 33179 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। आजाद उम्मीदवार हरमीत सिंह पठानमाजरा को 11840 वोट मिले। समाना में कांग्रेस के रजिंदर हिं 9849 वोटों के साथ विजेता रहे। उनको कुल 62551 वोट मिले, जबकि अकाली दल के उम्मीदवार कैबिनेट मंत्री रहे सुरजीत सिंह रखड़ा 52702 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर और आप के जगतार सिंह राजला 28884 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। 

शुतराणा में कांग्रेस के निर्मल सिंह को कुल 58008 वोट पड़े। वह 18520 वोटों के अंतर से विजेता बने। अकाली दल की वनिंदर कौर लुंबा को 39448, आप की पलविंदर कौर को 32037 वोट पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed