{"_id":"58a318694f1c1b5f7ed855fc","slug":"captain-amarinder-singh-on-arvind-kejriwal-punjab-polls-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले, EC को बदनाम करने के बजाय हार स्वीकार करें केजरीवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले, EC को बदनाम करने के बजाय हार स्वीकार करें केजरीवाल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 15 Feb 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
केजरीवाल और कैप्टन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व से लेकर निचला कैडर तक ऊटपटांग हरकतें कर रहा है। यह विधानसभा चुनाव में सामने दिख रही हार के चलते गिर चुके मनोबल की निशानी है।
कैप्टन ने कहा कि राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पार्टी का हर छोटा-बड़ा नेता हलके स्तर की शिकायतें लेकर चुनाव आयोग के पास जा रहा है। यह दर्शाता है कि पार्टी चुनाव नतीजों के एलान से पहले अपना चेहरा बचाने को जमीन तैयार कर रही है।
उन्होंने मांग की कि न्यायपालिका की तरह चुनाव आयोग से निराधार शिकायतों के लिए दोषी पाए जाने पर पार्टियों और उम्मीदवारों को सजा देने का प्रावधान होना चाहिए। कैप्टन ने चुनाव आयोग को आरोपों के दलदल में घसीटने को लेकर आप की निंदा की। जिसे सभी गंभीर पार्टियां एक निष्पक्ष लोकतांत्रिक संस्था के रूप में देखती हैं।

'हार सामने देख कर बौखला गई है आप'
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह
- फोटो : File Photo
कैप्टन ने कहा कि यह अच्छा संदेश नहीं है और आप में विचारों की कमी का प्रदर्शन करता है। पंजाब में मुख्य विपक्षी पार्टी होने और ओपिनियन पोल में एक अग्रणी दल के रूप में दिखाए जाने के चलते चुनाव में आप के मुकाबले कांग्रेस की प्रतिष्ठा ज्यादा दांव पर लगी है, लेकिन कांग्रेस ने ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठा कर हंगामा नहीं किया।
केजरीवाल की ओर से किया जा रहा ड्रामा चुनाव में हार की स्थिति में उस पर स्पष्टीकरण देने की कोशिश का हिस्सा प्रतीत होता है। कैप्टन ने कहा कि पटियाला में कुछ पुरानी ईवीएम को हटाने के बाद मचाया शोरगुल आप की नौटंकी का ताजा हिस्सा है। उन्होंने कहा कि आप के उम्मीदवार और वर्कर केजरीवाल के इशारों पर चल रहे हैं।
आप की गहरी निराशा साफ नजर आ रही है, लेकिन पार्टी इसे मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने केजरीवाल से अपील की कि वे नम्रतापूर्वक अपनी पार्टी की हार स्वीकार करें और निराशा में चुुनाव आयोग जैसी संस्थाओं का सम्मान न गिराएं।