फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amarinder singh on aap defeat, punjab assembly election

कैप्टन ने बताया क्यों हारी आम आदमी पार्टी, ड्रग्स के खात्मे पर भी बोले

Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Tue, 14 Mar 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
captain amarinder singh on aap defeat, punjab assembly election
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने साफ किया है कि उनकी सरकार द्वारा बदले की राजनीति नहीं की जाएगी। कैप्टन रविवार को मोती महल में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विशेष जांच दल गठित करते हुए चार सप्ताह के भीतर नशाखोरी का खात्मा किया जाएगा। 
विज्ञापन


आप की हार पर कैप्टन ने कहा पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की हार का एक बड़ा कारण क्षेत्रीय चेहरे का न होना रहा। उन्होंने कहा कि राज्यों में प्रादेशिक पार्टियों को टक्कर देने के लिए क्षेत्रीय नेताओं को प्रोत्साहन देना जरूरी है। उन्होंने कहा कि एक क्षेत्रीय चेहरा होना चाहिए जो उस प्रदेश के लोगों की पहचान बन सके।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि नशों और अन्य मामलों में जिम्मेदारी तय करने के लिए पूरी तरह से जांच की जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। उत्तर प्रदेश के चुनावी नतीजों के बारे में पूछे जाने पर कैप्टन ने कहा कि उनकी प्रियंका गांधी के साथ बात हुई है और इस दौरान यूपी में कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'सिद्धू पर फैसला लेंगे राहुल'

captain amarinder singh on aap defeat, punjab assembly election
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
हर वादा होगा पूरा 
कैप्टन ने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करके राज्य के विकास के लिए विभिन्न प्रोजेक्टों पर चर्चा करेंगे। किसानों का कर्ज माफ करने के चुनावी वादे पर कैप्टन ने कहा कि वह इस दिशा में काम करने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध हैं और सुनिश्चित करेंगे कि इसके लिए उचित फंड पैदा किए जाएं। कैप्टन ने लोगों के साथ किए सभी चुनावी वायदों को जल्द पूरा करने की बात कही।

साथ ही राज्य की उद्योग नीति को उदार बनाया जाएगा, ताकि उद्योगों के पलायन को रोका जा सके। एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने कहा कि चुनाव से पहले किए गए कैप्टन स्मार्ट कनेक्ट वायदे के तहत स्मार्टफोनों की खरीद के लिए जल्द ही टेंडर निकाले जाएंगे। 

सिद्धू पर फैसला लेंगे राहुल
पंजाब में कांग्रेस की नई सरकार में नवजोत सिंह सिद्धू की भूमिका के बारे में एक सवाल पर कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि यह फैसला कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लिया जाएगा। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने राजिंदर कौर भट्ठल, सुनील जाखड़, केवल सिंह ढिल्लों और जगमोहन कंग जैसे कुछ वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं की हार पर अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed