{"_id":"597b3a114f1c1b6f408b4587","slug":"captain-amarinder-singh-meet-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन से मिले वसुंधरा और वीरभद्र सिंह, माता के निधन पर जताया शोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन से मिले वसुंधरा और वीरभद्र सिंह, माता के निधन पर जताया शोक
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 29 Jul 2017 09:59 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन से मिले वसुंधरा और वीरभद्र सिंह
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शुक्रवार को मोती महल पहुंचे और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलकर उनकी मां मोहिंदर कौर के निधन पर दुख व्यक्त किया।
सिंधिया और वीरभद्र दोपहर करीब एक बजे मोती महल पहुंचे। दोनों मुख्यमंत्रियों ने कैप्टन के साथ दोपहर का खाना खाया। दोनों नेताओं ने कैप्टन और उनके परिवार से मोहिंदर कौर के निधन पर दुख सांझा किया।
उनके अलावा शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान अवतार सिंह मक्कड़, नामधारी प्रमुख दलीप सिंह, पूर्व अकाली मंत्री हीरा सिंह गाबड़िया, दलजीत सिंह चीमा, भाजपा के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, अकाली नेता महेश इंद्र सिंह ग्रेवाल, बुड्ढा दल के प्रमुख बाबा बलवीर सिंह ने भी सीएम से मिलकर मोहिंदर कौर के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
उनके अलावा उद्योगपति एसपी ओसवाल, कमल ओसवाल, ट्राईडेंट ग्रुप से रजिंदर गुप्ता के अलावा बहुत से अफसरों ने भी मुख्यमंत्री के साथ मिलकर दुख सांझा किया। स्व. मोहिंदर कौर की आत्मा की शांति के लिए शाम को मोती महल में शबद कीर्तन कराया गया। मोहिंदर कौर की आत्मा की शांति के लिए भोग और अंतिम अरदास रविवार को दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक होगी।