फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh demands cbi inquiry of nabha jail break

#PunjabJailBreak: कैप्टन बोले- पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं, CBI से जांच हो

Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 28 Nov 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh demands cbi inquiry of nabha jail break
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नाभा जेल पर हमले की घटना की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि हमले में फरार हुए आतंकी हरमिंदर सिंह मिंटू की गिरफ्तारी से साजिश और गहरा गई है।
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि डीजीपी सुरेश अरोड़ा पहले ही इस मामले में साजिश और मिलीभगत की बात मान चुके हैं। ऐसे में इस केस की जांच पंजाब पुलिस द्वारा नहीं की जानी चाहिए। बल्कि, इसे स्वतंत्र जांच के लिए सीबीआई के हवाले कर देना चाहिए। उन्होंने अकाली दल पर हार निकट आते देख सांप्रदायिक तौर पर लोगों को बांटने की कोशिश करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जेल तोड़ने की घटना भी राज्य सरकार की ऐसी ही कोशिश है।
विज्ञापन


रविवार को जेल तोड़ने के बाद चार खूंखार गैंगस्टरों के साथ मिंटू के नाटकीय ढंग से भाग जाने के 24 घंटे बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। कैप्टन ने कहा कि पूरा मामला उच्च स्तर पर रची गई बड़ी साजिश की ओर इशारा करता है, जिसका भंडाफोड़ किए जाने की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मिंटू की गिरफ्तारी के बाद गहराई साजिश

Captain amarinder singh demands cbi inquiry of nabha jail break
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
कैप्टन ने मिंटू की गिरफ्तारी के साथ पूरे मामले को दबाने की कोशिश के खिलाफ चेतावनी दी है। कैप्टन ने कहा कि साफतौर पर यह मिलीभगत का मामला है, जिसकी पुष्टि किसी और ने नहीं, बल्कि डीजीपी अरोड़ा ने की है। मिंटू के दिल्ली में पकड़े जाने के बाद अब इस केस को दिल्ली पुलिस और सीबीआई को संयुक्त जांच के लिए सौंप देना चाहिए। 

मिंटू की आसान गिरफ्तारी ने सुखबीर बादल के इस घटना के पीछे पाकिस्तानी रोल होने के दावे को झुठला दिया है। अगर यह सीमा पार की साजिश होती तो मिंटू दिल्ली में पकड़े जाने का इंतजार किए बगैर अब तक भारत से बाहर निकल चुका होता। साजिश की गहराई तक पहुंचने के लिए मिंटू से स्वतंत्र एजेंसी द्वारा पूछताछ की जानी चाहिए, जिसमें स्पष्ट तौर पर बादलों का हाथ है।

जेल तोड़ने के बाद बादलों पर उंगलियां उठने के बाद ही संभावित तौर पर मिंटू की दोबारा गिरफ्तारी हो सकी है। कैप्टन ने कहा कि पंजाब की पुलिस व पूरी प्रशासनिक व्यवस्था अकालियों के हाथों में है। ऐसे में विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ कानून-व्यवस्था के बिगड़ने संबंधित ऐसी घटनाओं का होना मुमकिन है। उन्होंने पंजाब में निष्पक्ष चुनाव के लिए राष्ट्रपति शासन लागू करने की अपनी मांग को फिर दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed