फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Captain amarinder singh challenge to arvind Kejriwal for open debate

कैप्टन की केजरीवाल को चुनौती, कहा- भागे नहीं खुली बहस करें

Sun, 06 Nov 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 06 Nov 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh challenge to arvind Kejriwal for open debate
कैप्टन अमरिंदर सिंह और केजरीवाल - फोटो : File Photo
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व दिल्ली के सीएम केजरीवाल को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी। अमरिंदर सिंह ने कहा कि केजरीवाल को पंजाब के मुद्दों पर बहस करने में दिक्कत क्या है। 
विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कैप्टन शनिवार को पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन क्या है, पहले उन्हें यह समझना होगा। जंतर-मंतर पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। रामकिशन ने पूर्व सैनिकों के हक के लिए जान दी है। कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान की कौन परवाह करता है। 
विज्ञापन

एनडीटीवी पर लगी पाबंदी नहीं हटी तो नौ को धरना देंगे कैप्टन

Captain amarinder singh challenge to arvind Kejriwal for open debate
कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
एनडीटीवी पर लगी पाबंदी नहीं हटी तो नौ को धरना देंगे कैप्टन अमरिंदर
पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि खबरिया चैनल एनडीटीवी पर लगी एक दिन की पाबंदी नहीं हटाई गई तो वह चंडीगढ़ में पंजाब राजभवन के बाहर नौ नवंबर को धरना देंगे। प्रदूषण के मुद्दे पर कैप्टन ने कहा कि किसान पराली नहीं जलाएगा तो कहां ले जाएगा। साफ है कि इस मामले में सरकार के पास कोई नीति नहीं है। 

आप छोड़ कांग्रेस से जुड़ा वाल्मीकि समाज 
कैप्टन अमरिंदर सिंह की मौजूदगी में शनिवार को सृष्टिकर्ता वाल्मीकि एजुकेशनल ट्रस्ट के सदस्य कांग्रेस में शामिल हुए। ट्रस्ट के मुख्य संचालक शीतल आदिवंशी, पंजाब प्रधान राजेश दैत्य, पंजाब देहाती प्रधान विक्की थूहा, प्रदीप बौद्घ व धीरज की अगुवाई में अनेक कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का दामन थामा। शीतल ने कहा कि वह चार साल आम आदमी पार्टी में रहे, लेकिन उनसे धोखा ही हुआ। आप दलित विरोधी पार्टी है।

उन्होंने कैप्टन अमरिंदर को मांग पत्र भी सौंपा। इसमें विधानसभा चुनाव में वाल्मीकि समाज को सत्रह सीटें देने, वाल्मीकि के नाम पर यूनिवर्सिटी खोलने, बैकलॉग भरने, ठेका प्रथा बंद करने, पंजाब में अन्य राज्यों के वाल्मीकि का एससी प्रमाण पत्र बनने और आठवीं कक्षा में अंबेडकर के जीवन पर एक पाठ शामिल करने की मांग की है। कैप्टन ने आश्वस्त किया कि इन मांगों को कांग्रेस के चुनावी घोषण पत्र में शामिल करेंगे। नौ नवंबर को घोषणा पत्र कमेटी की बैठक होनी है। यूथ अकाली दल के प्रवक्ता गुरप्रीत सिंह हैप्पी भी कांग्रेस में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अकाली राज में पंजाब विस्फोट के मुहाने पर खड़ा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed