फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh challenge to arun jetly

नोटबंदी पर कैप्टन ने जेटली को दी लोकसभा उप-चुनाव लड़ने की चुनौती

Thu, 01 Dec 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 01 Dec 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh challenge to arun jetly
अरुण जेटली, कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : File Photo
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली को अमृतसर से लोकसभा उप चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। साथ ही कहा कि आइए नोटबंदी पर जनादेश करवाया जाए। कैप्टन ने ही 2014 के लोकसभा चुनाव में जेटली को अमृतसर से भारी अंतर से हराया था।
विज्ञापन


कैप्टन ने मोदी सरकार की ओर से सोने पर लगाई पाबंदियों पर सख्त प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि ये सब चीजें अडॉल्फ हिटलर के जर्मनी में होती थीं। उन्होंने सवाल किया कि क्या मोदी सरकार नाजी विचारधारा को भारत में दोहराने की कोशिश कर रही है। कैप्टन ने कहा कि सोना शादी की खुशी का प्रतीक है और भारतीय महिलाओं के लिए इसका बहुत महत्व है। 
विज्ञापन


हैकिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कैप्टन ने मोदी को अपनी अनियोजित नोटबंदी स्कीम के जरिए लोगों को धोखेबाजों का शिकार बनाने के खिलाफ चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के साथ सरकार को इस कदम पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वेबसाइटों की हैकिंग ने डिजिटल सिस्टम की असंवेदनशीलता को सामने ला दिया है, जिसे अपनाने पर मोदी सरकार जोर दे रही है। पूरे देश को डिजिटल ट्रांजेक्शन की ओर बढ़ाने से पहले मोदी को जमीनी हकीकतों पर विचार करना चाहिए था और साइबर ट्रांजेक्शन को सुरक्षित बनाना चाहिए था। जिस आसानी से हैकर साइबर खातों में सेंध लगा रहे हैं, इससे पता चलता है कि भारत में साइबर नेटवर्क कितना कमजोर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने आरटीआई के जरिए खुलासा किया कि मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद बैंक धोखाधड़ी में सौ फीसदी बढ़ोतरी हुई है। कैप्टन ने कहा कि तीन दिसंबर को एआईसीसी अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक में सभी सीटें फाइनल कर ली जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवजोत सिद्धू पंजाब कांग्रेस के चुनाव प्रचार में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed