फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   captain amarinder singh big statement on tickets, will apply the formula

दल-बदलू नेताओं को टिकट देने पर कैप्टन का बड़ा बयान, ये फॉर्मूला करेंगे लागू

Mon, 21 Nov 2016 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 21 Nov 2016 08:01 PM IST
विज्ञापन
captain amarinder singh big statement on tickets, will apply the formula
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में दूसरे दलों से कांग्रेस में आने वाले नेताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट देने को लेकर पार्टी में जारी विरोध को प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। पहले भी ऐसा होता रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में मनप्रीत बादल को लड़ाया था। उसके बाद धूरी उपचुनाव में सुरजीत बरनाला के पौत्र सिमरप्रताप बरनाला कांग्रेस और सांझा मोर्चा के संयुक्त उम्मीदवार बने थे।
विज्ञापन


ऐसा सभी दलों में होता है। इसे लेकर पार्टी में विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि टिकट देेने का अधिकार पार्टी प्रधान सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी है। सभी पार्टियां दूसरी पार्टियों के लोगों को शामिल करती हैं, कुछ हमें छोड़कर जाते हैं, कुछ आ जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू और परगट पर कैप्टन ने कुछ नहीं कहा

captain amarinder singh big statement on tickets, will apply the formula

कैप्टन ने स्पष्ट किया कि दूसरी पार्टियों से आने वाले लोगों का प्रभाव किसी भी सिटिंग एमएलए के टिकट पर नहीं पड़ेगा। किसी मौजूदा विधायक की टिकट नहीं काटी जाएगी, लेकिन टिकट वितरण में एक परिवार, एक टिकट का फॉर्मूला लागू किया जाएगा। दूसरी पार्टियों से लोगों का कांग्रेस ज्वाइन करना अच्छे लक्षण हैं। इससे साबित होता है कि सूबे के लोग कांग्रेस के साथ हैं। 

सिद्धू और परगट पर कैप्टन ने कुछ नहीं कहा
बैंस ब्रदर्स के आप ज्वाइन करने पर कैप्टन ने कहा कि कांग्रेस के साथ उनकी कोई बातचीत नहीं चल रही थी। वह छह माह पहले सिमरजीत बैंस से एक बार जरूर मिले थे। नवजोत सिद्धू और परगट सिंह के कांग्रेस ज्वाइन करने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed