{"_id":"580243004f1c1bc67b29125b","slug":"captain-amarinder-singh-attacks-on-navjot-singh-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कैप्टन बोले, सिद्धू ने पार्टी में आकर गड़बड़ की तो आउट कर दूंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैप्टन बोले, सिद्धू ने पार्टी में आकर गड़बड़ की तो आउट कर दूंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Sun, 16 Oct 2016 04:47 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह
नवजोत सिद्धू के कांग्रेस के साथ बातचीत पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि सिद्धू बिना शर्त आना चाहते हैं तो आएं। उनको अनुशासन में रहना होगा, यदि उन्होंने कांग्रेस में आकर कोई गड़बड़ की तो उनको आउट कर दिया जाएगा। बैंस ब्रदर्स के बारे में कैप्टन ने कहा कि यदि वे सीधी तरह आना चाहते हैं तो आएं, वरना न आएं।
कैप्टन ने कहा कि बादल का इतिहास रहा है, जो हमेशा से समस्या का सामना करने के बजाय उससे भागे हैं। इस बार हम उन्हें भागने नहीं देंगे और उन्हें अपने गुनाहों की सजा भुगतनी पड़ेगी। इस अवसर पर कैप्टन जख्मी जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुरप्रीत गोगी से मिलने भी गए, जो दशहरे के मौके पर अकाली वर्करों द्वारा किए गए हमले के बाद से अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Trending Videos
मोदी बांटेंगे राष्ट्रीय अवार्ड, कैप्टन फूंकेंगे चिट्टा रावण
Captain Amarinder Singh
- फोटो : File Photo
पंजाब में चिट्टे का रावण फूंकने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एलान कर दिया कि जहां कांग्रेसियों पर हमला किया गया था, वे 18 अक्तूबर को उसी जगह पर चिट्टा रावण फूंकेंगे।
यदि किसी में दम है तो उनको रोक ले। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएयू में उद्यमियों को राष्ट्रीय एमएसएमई अवार्ड देंगे और महिलाओं को सोलर चरखे बांटेंगे।
कैप्टन ने कहा कि जैसे ही मोदी बोलना शुरू करेंगे चिट्टा रावण जलने लगेगा। वह प्रधानमंत्री को दिखाना चाहते हैं कि वह किनका समर्थन कर रहे हैं। शनिवार को वेलकम पैलेस में पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन ने कहा कि मोदी को भी देखना चाहिए कि कैसे पंजाब अकाली शासन में जल रहा है।