फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain Amarinder singh announces Rs 5 lakh reward for Harmanpreet Kaur

हरमनप्रीत पर मेहरबान सरकार, 5 लाख के बाद पुलिस में नौकरी का ऐलान

Mon, 24 Jul 2017 09:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Jul 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
Captain Amarinder singh announces Rs 5 lakh reward for Harmanpreet Kaur
Harmanpreet Kaur

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के लिए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पांच लाख रुपए और पंजाब पुलिस में नौकरी का एलान किया है। हरमनप्रीत ने वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार प्रदर्शन कर अर्धशतक जमाया जबकि सेमी फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाई थी।

विज्ञापन


सीएम ने हरमनप्रीत के पिता हरमंदर सिंह को फोन कर उनकी बेटी केशानदार खेल केलिए बधाई दी। हरमनप्रीत ने 115 गेंदों पर नाबाद 171 रन बनाए और महिला क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई। उसके इस शानदार प्रदर्शन से भारत वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा।
विज्ञापन


इंग्लैंड और भारत के बीच फाइनल मैच के लिए हरमनप्रीत को शुभकामनाएं देते हुए सीएम ने उम्मीद जताई कि वह अपना शानदार खेल जारी रखते हुए देश का नाम दुनिया में चमकाएगी। उन्होंने कहा कि हरमनप्रीत ने अपनी विलक्षणता से पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। वह हमेशा नौजवान खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed