फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Captain amarinder singh alligation on arvind kejriwal

पहले बादलों ने लूटा, अब केजरीवाल आ गए: कैप्टन अमरिंदर

Wed, 25 Jan 2017 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर/करतारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर/करतारपुर Updated Wed, 25 Jan 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
Captain amarinder singh alligation on arvind kejriwal
Captain Amarinder Singh - फोटो : File Photo
पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सत्ता में आने के बाद प्राथमिकता के आधार पर ठेके पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया है। उन्होंने राज्य में कृषि और उद्योगों को भी विकास व तरक्की की पटरी पर वापस लाना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन


शाहकोट व नकोदर और करतारपुर में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कैप्टन ने कहा कि बादलों ने बीते 10 साल के दौरान पंजाब को लूटा है, और अब अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी किसी भी तरीके से सत्ता हासिल करके राज्य को लूटना चाहती है।
विज्ञापन


कैप्टन ने उनके द्वारा कृषि को बढ़ावा देने हेतु शुरू की गई स्कीमों सहित विश्व बैंक द्वारा प्रायोजित एशिया की सबसे बड़ी नर्सरी और सब्जियों के विकास हेतु फार्म-टू-फॉर प्रोजेक्ट में रुकावट डालने के मामले में कहा कि बादल नहीं चाहते थे कि लोगों को तरक्की करने देने से इनका वोट बैंक खत्म हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा

Captain amarinder singh alligation on arvind kejriwal
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा कि उनकी सरकार ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को रेगुलर करने के अलावा, यह भी सुनिश्चित करेगी कि पुलिसकर्मियों सहित सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक के मुताबिक मूल सुविधाएं मिलें। उन्होंने वायदा किया कि कर्मचारियों के बकाये शीघ्र अदा किए जाएंगे और पुलिसकर्मियों की समस्याओं को दूर करते हुए उनके लिए रेगुलर साप्ताहिक अवकाशों सहित ड्यूटी के तय घंटे पक्के किए जाएंगे।      

पंजाब को पानी के गंभीर संकट के किनारे पहुंचाने वाले एसवाईएल मुद्दे का जिक्र करते हुए, कैप्टन ने राज्य से एक बूंद पानी भी बाहर नहीं होने देने का अपना वायदा दोहराया। उन्होंने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि हरियाणवी केजरीवाल पंजाब में चुने जाने पर अपने मूल राज्य को पंजाब का पानी और अन्य हित बेच देगा।

कैप्टन ने दिल्ली पुलिस के आर्थिक अपराध विंग द्वारा केजरीवाल और उनके साले के खिलाफ रिश्वत लेने के आरोप में शुरू की गई जांच का खुलासा किया। उन्होंने एक बार फिर मजीठिया सहित नशे के व्यापार में शामिल सभी लोगों को जेल में डालने और सत्ता में आने के चार सप्ताह के भीतर नशा माफिया खत्म करने का वायदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed