{"_id":"981150641b623bbcdcd0ba43a1bbc493","slug":"captain-ajay-yadav-controversial-statement-about-bhupinder-singh-hooda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"CM के लिए हुड्डा के नाम की सिफारिश पर अफसोस: कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM के लिए हुड्डा के नाम की सिफारिश पर अफसोस: कैप्टन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Dec 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा पर उनके कार्यकाल में बिजली मंत्री रहे कैप्टन अजय यादव ने एक बार फिर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने को सिफारिश करने का मुझे बेहद अफसोस है। मैं इसे लेकर आत्मग्लानि महसूस करता हूं।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए हुड्डा के नाम पर हामी भरना बड़ी भूल थी। उन्होंने प्रदेश में पार्टी में बदलाव के मुद्दे पर हुड्डा के बयान पर कहा कि वह दिन में भी सपने देखने लगे हैं। पार्टी में किसी तरह के बदलाव का फैसला आलाकमान करेंगे, न कि मैं या पूर्व मुख्यमंत्री।
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर-9 में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेताओं पर लगातार केस दर्ज किए जा रहे हैं। यह राजनीतिक रंजिश का नतीजा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ केस दर्ज पर कहा कि यह गलत है। जांच के बाद संलिप्तता मिलने पर ही केस दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
एक इंच जमीन की नहीं ली सीएलयू, 800 एकड़ बांटे
हुड्डा पर सीएलयू का आरोप लगाने वाले अजय यादव इस मुद्दे पर कुछ भी बोलने से बचते रहे, लेकिन यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने एक इंच जमीन के लिए भी सीएलयू नहीं करवाया। मेरे पिता ने 1972 में गांव सूमा और आसपास में करीब 800 एकड़ जमीन लोगों को बांटी थी। अजय यादव ने कहा, मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं और निष्ठापूर्वक काम करता रहूंगा। अगर पार्टी से मुझे निकाल दिया जाता है तो मैं चला जाऊंगा।
सभी जातियों को मिले आरक्षण का लाभ
जाति आधारित जणगणना महज कुछ लोगों के कारण नहीं करवाई जा रही है। सरकार को आरक्षण पर भी नए सिरे से सोचना चाहिए। ब्राह्मण, रोड़, वैश्य सहित तमाम वर्गों को आरक्षण का लाभ मिलना चाहिए। सामान्य जातियों के लिए क्रीमी लेयर को आधार मानकर आरक्षण का लाभ दिया जाना चाहिए। प्रदेश में जाट आरक्षण की उठ रही मांग पर अजय यादव ने कहा कि उन्हें भी यह हक मिलना चाहिए, लेकिन इसके लिए विरोध दर्ज कराने के तरीके को बदलने की बात कही।
पार्टी कार्यालय में मनाया गया स्थापना दिवस
अजय यादव ने कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर सेक्टर-9 स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय पर झंडा फहराया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की डाक टिकटों पर प्रतिबंध लगाने को गलत करार देते हुए कहा कि इस दिशा में सरकार को सोचना चाहिए।