फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Chanan Singh Sidhu announced new political party Kirti Kisan Sher e Punjab today

पंजाब विधानसभा चुनाव: नए राजनीतिक दल 'कीर्ति किसान शेरे पंजाब' का उदय, कैप्टन चानन सिंह ने की घोषणा

Tue, 15 Jun 2021 07:48 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 15 Jun 2021 07:48 PM IST
सार

पंजाब विधानसभा चुनाव की सरगर्मी अभी से तेज हो गई है। किसान आंदोलन और कांग्रेस में मची कलह के बीच एक नई पार्टी का उदय हो गया है। कैप्टन चानन सिंह सिद्धू ने चंडीगढ़ में  'कीर्ति किसान शेरे पंजाब' पार्टी की घोषणा की।
 

विज्ञापन
Capt Chanan Singh Sidhu announced new political party Kirti Kisan Sher e Punjab today
नए राजनीतिक दल की घोषणा करते कैप्टन चानन सिंह सिद्धू व अन्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक दल वजूद में आने लगे हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक नए राजनीतिक दल 'कीर्ति किसान शेरे पंजाब' का एलान हुआ है । कैप्टन चानन सिंह सिद्धू ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि पंजाब में अभी तक जितनी भी सरकारें बनीं हैं, सभी ने पंजाब के लोगों के साथ सिर्फ धोखा किया है। अब कीर्ति किसान शेरे पंजाब के जरिए पंजाब की समस्याओं को दूर किया जाएगा।

विज्ञापन


चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत में कैप्टन सिद्धू ने बताया कि पिछली और मौजूदा सरकारों ने जानबूझकर पंजाब को संकट में डाल दिया है। पंजाब को कंगाल बनाकर खुद को ही समृद्ध किया है। इन भ्रष्ट शासकों ने अर्थव्यवस्था, संस्कृति, शिक्षा प्रणाली, कृषि समृद्धि, पंजाब के युवाओं के प्रगतिशील कदमों को तबाह कर दिया है।
विज्ञापन


हाल ही में ध्वस्त स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, बेरोजगारी, असुरक्षा और उज्जवल भविष्य न होने का मंजर सभी ने देखा है। ऐसे में पंजाब का पुनर्निर्माण करना, पंजाब की जीवन शक्ति के प्रतीक खाली भंडारगृह को फिर से भरना बहुत ही कठिन काम है। हम पंजाबियों को जनविरोधी राजनीतिक दलों के खिलाफ संगठित होने का आह्वान करने के लिए सामने आए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी का ये रहेगा एजेंडा
पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसआर लधर (सेवानिवृत्त आईएएस) ने बताया कि पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति, विशेष रूप से वाल्मीकि, मजहबी सिख समुदाय समेत समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने वाले भारत के संविधान का कार्यान्वयन पार्टी का मुख्य एजेंडा होगा। यह प्रतिनिधित्व पार्टी स्तर के साथ-साथ प्रशासनिक स्तर पर भी होगा।


सोढ़ी बने संरक्षक
संत दलजीत सोढ़ी, पार्टी के संरक्षक, संदीप वाल्मीकि, पार्टी के महासचिव (दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री), लेफ्टिनेंट कर्नल जीपीएस विर्क (सेवानिवृत्त), कैप्टन जीएस घुम्मन (सेवानिवृत्त) पार्टी के कोषाध्यक्ष और पार्टी के प्रवक्ता गौतम गिरीश लधर, अमरजीत सिंह घग्गा (सेवानिवृत्त आईआरएस) उपाध्यक्ष और पार्टी का महासचिव कुमारी रूपित कौर को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed