फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Capt Amarinder singh said Plasma to be provided free of cost by Punjab govt to Covid-19 patients

पंजाब में मुफ्त मिलेगा प्लाज्मा, खरीदने और बेचने की इजाजत नहीं, दो बैंक और बनेंगे

Thu, 30 Jul 2020 08:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Jul 2020 08:13 PM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder singh said Plasma to be provided free of cost by Punjab govt to Covid-19 patients
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि राज्य सरकार की तरफ से सभी जरूरतमंदों मरीजों को प्लाज्मा मुफ्त मुहैया करवाया जाएगा। कैप्टन ने स्वास्थ्य विभाग को यह सुनिश्चित करने के आदेश दिए कि कोविड के मरीजों से प्लाज्मा थैरेपी की कोई कीमत न वसूली जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि किसी को भी प्लाज्मा खरीदने या बेचने का अधिकार नहीं है क्योंकि प्लाज्मा कोरोना वायरस का कोई भी इलाज उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में कोविड के मरीजों की जान बचाने में सहायक साबित हुआ है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तंदुरुस्त हुए कोविड मरीजों से अपील की कि वे कोविड के अन्य मरीजों की जान बचाने के लिए आगे आएं। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कोविड के प्रबंधों की समीक्षा के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से एक मीटिंग में ऐसे मरीजों को प्लाज्मा दान करने के लिए उत्साहित करने को भी कहा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में राज्य में कोविड के तकरीबन 10,000 मरीज ठीक हो चुके हैं। उनकी सरकार की प्राथमिकता राज्य में प्रत्येक जीवन को बचाना है। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को कहा कि अमृतसर और फरीदकोट में दो प्लाज्मा बैंक स्थापित करने संबंधी तेजी से काम किया जाए ताकि पटियाला में पहले ही चल रहे प्लाज्मा बैंक को सहारा मिल सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नए प्लाज्मा बैंकों के लिए उपकरण खरीद के टेंडर जारी

कैबिनेट मंत्री ओपी सोनी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि नए प्लाज्मा बैंकों संबंधी मंजूरी हासिल हो चुकी है और उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर जारी किए जा रहे हैं। राज्य में बढ़ रहे मामलों पर चिंता जाहिर करते हुए कैप्टन ने स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू से कहा कि सभी जिला अस्पतालों में संक्रमण के मामूली मामलों वाले मरीजों की देखभाल और इलाज के लिए 10 बेड स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार करके भेजा जाए। 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ऐसी सुविधा पहले राज्य के सभी सिविल अस्पतालों के लिए प्रस्तावित की थी। मुख्यमंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को बहुत ज्यादा बीमार मरीजों के लिए ट्रशरी स्वास्थ्य संस्थानों में उनकी देखभाल यकीनी बनाने के लिए बेहतरीन तालमेल बैठाने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने सबसे अधिक मामलों वाले पांच जिलों में नियुक्त नोडल अफसरों के साथ बेहतर तालमेल से काम करने के निर्देश भी दिए। 

डीसी और एसएसपी रात को भी रहें ड्यूटी पर
मुख्य सचिव विनी महाजन ने सुझाव दिया कि सभी फील्ड अफसरों, जिनमें डिप्टी कमिश्नर और एसएसपीज शामिल हों, को अगले दो महीनों के लिए रात के समय भी अपनी तैनाती वाले स्थानों पर ही रहना चाहिए। पंजाब के लिए यह नाजुक समय है, जिस दौरान मामलों के बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह उम्मीद की जाती है कि यह अफसर हालात पर हमेशा काबू पाने में सफल होंगे।

एसएमएस से भेजी जा रही हैं टेस्ट रिपोर्ट: बलबीर सिद्धू

कोविड टेस्ट रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से प्रशासनिक सुधार विभाग के साथ समझौता कर आईसीएमआर पोर्टल पर लैबों की रिपोर्ट अपडेट करने के बाद एसएमएस के जरिए लोगों को भेजी जा रही हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने दी। 

उन्होंने बताया कि संदेश भेजकर सूचित करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और अब तक 1.37 लाख लोगों को एसएमएस द्वारा नतीजे भेजे गए हैं। यह पहल व्यक्तियों को समय पर टेस्ट के नतीजों की सूचना देने के लिए की गई है। कंटेनमेंट जोनों व हॉटस्पॉट में सैरो-सर्वे की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पांच जिलों में सर्वे करने की योजना बनाई है, जिसके तहत टीमों का गठन कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पांच जिलों (अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला और एसएएस नगर) में सर्वेक्षण वाले स्थानों पर 250 व्यक्तियों के नमूने लिए जाएंगे। मंत्री ने कहा कि सिविल सर्जनों को जिलास्तरीय लैब स्थापित करने और प्रत्येक लैब में प्राथमिक जरूरतों के अनुसार साजो सामान का प्रबंध करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed