फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh lit the pyre of Rajamata Mohinder Kaur

राजमाता मोहिंदर कौर की अंतिम यात्रा में उमड़ी भीड़, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी मुखाग्नि

Wed, 26 Jul 2017 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Wed, 26 Jul 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
Capt Amarinder Singh lit the pyre of Rajamata Mohinder Kaur
राजमाता मोहिंदर कौर को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दी मुखाग्नि
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की माता और पटियाला राजघराने की राजमाता मोहिंदर कौर का मंगलवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके पार्थिव शरीर को कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


अंतिम संस्कार में तमाम सियासी दिग्गजों ने शिरकत की। राज्यपाल बीपी सिंह बदनौर, पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखवीर सिंह बादल, भाजपा प्रदेश प्रधान विजय सांपला, बिक्रम सिंह मजीठिया, हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई हस्तियों ने इस मौके पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार के साथ दुख साझा किया। अंतिम संस्कार से पूर्व शहर में निकली शव यात्रा के दौरान राजमाता के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। अंतिम संस्कार के वक्त शाही परिवार के सभी सदस्य और रिश्तेदार मौजूद रहे।  
विज्ञापन


मोहिंदर कौर की शव यात्रा दोपहर एक बजे शाही घराने के मोती महल से शुरू हुई। इस बीच लोगों ने जगह- जगह फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वहां कैप्टन अमरिंदर सिंह के जीजा नटवर सिंह, राजा मालविन्दर सिंह, रणइंदर सिंह, प्रनीत कौर, राजमाता की बेटियां हरमिन्दर कौर और रुपिन्दर कौर, बीबी अमरजीत कौर, कैबिनेट मंत्री मनप्रीत सिंह बादल, कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़, सिमरनजीत सिंह मान, रजिन्दर कौर भट्ठल, ब्रह्म महेन्दरा, कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू, हरमिन्दर सिंह जस्सी, चरनजीत सिंह चन्नी, मनजिन्दर सिंह बिट्टा, बलवीर सिद्धू, मदन लाल जलालपुर, राणा गुरजीत सोढी, सुरजीत सिंह धीमान, केवल सिंह ढिल्लों, अमन अरोड़ा, परमिन्दर सिंह ढींडसा, केवल सिंह ढिल्लों, महिंद्र सिंह केपी, काका रजिन्दर सिंह, निर्मल सिंह शुतराना, एनके शर्मा, सांसद डा. धर्मवीर सिंह गांधी,  परमजीत सिंह सरना, हरविन्दर सिंह सरना, भरत इंद्र सिंह चहल, एसपी सिंह ओबराय, कैप्टन अमरजीत सिंह जेजी, अमरीक सिंह आलीवाल, बाबा बलबीर सिंह, केके शर्मा, गुरतेज सिंह ढिल्लों, तरसेम सैनी, दीपइंदर सिंह ढिल्लों, हैरी मान, तेजिन्दरपाल सिंह संधू, करन अवतार सिंह, नवीन ठुकराल, सतविन्दर बिट्टीं मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed