फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   capt amarinder singh has written letter to home Minister on kartarpur corridor

करतारपुर कॉरिडोर: CM अमरिंदर सिंह का राजनाथ सिंह को पत्र, कहा- पासपोर्ट की शर्त खत्म हो

Wed, 16 Jan 2019 09:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 16 Jan 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
capt amarinder singh has written letter to home Minister on kartarpur corridor
Capt Amarinder Singh - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिह ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे में समारोह के दौरान ‘खुले दर्शन’ यकीनी बनाने के लिए करतारपुर कॉरिडोर से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की शर्त खत्म करने की मांग की है।

विज्ञापन


कैप्टन ने कॉरिडोर के आसपास बनाए जाने वाले बुनियादी ढांचे और सड़कों को जल्द अंतिम रूप देने के लिए मोदी सरकार से आग्रह किया है। ताकि इस ऐतिहासिक कॉरिडोर को अमल में लाने के लिए बिना किसी और देरी के जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
विज्ञापन


कैप्टन ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कॉरिडोर से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पासपोर्ट की शर्त को खत्म किया जाए। पत्र में मुख्यमंत्री ने रिवायती सिख अरदास के मद्देनजर श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के ‘खुले दर्शन’ की सुविधा के लिए साधारण प्रक्रिया अपनाने की विनती की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र सरकार को लिखे पत्र में सुझाव दिया है कि शिनाख्त के लिए पासपोर्ट के बजाय आधार कार्ड जैसे योग्य सरकारी दस्तावेज का प्रयोग किया जा सकता है, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु इस पवित्र स्थान के दर्शन कर सकें। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed