फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Capt Amarinder Singh asked Modi to help bring back Punjabi students from Ukraine

कैप्टन अमरिंदर सिंह की अपील: पंजाबी छात्रों को वापस लाने में मदद करें मोदी, दशा देख घबराया हूं

Tue, 01 Mar 2022 02:42 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 01 Mar 2022 02:42 AM IST
सार

यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों की लगातार वापसी जारी है। उधर, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पंजाबी छात्रों की वापसी को लेकर मदद की अपील की।

विज्ञापन
Capt Amarinder Singh asked Modi to help bring back Punjabi students from Ukraine
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जंग प्रभावित यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में फंसे पंजाब के करीब 500 छात्रों को वापस लाने के लिए व्यक्तिगत तौर पर दखल देने की अपील की है। उन्होंने पंजाब सरकार से एक नोडल अधिकारी भी नियुक्त करने को कहा है, जो केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय के साथ छात्रों की जल्द वापसी को लेकर समन्वय कर सके। उन्होंने कहा कि भले ही पंजाब सरकार ने एक निश्चित फोन नंबर स्थापित किया है लेकिन इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए अभी तक किसी नोडल अधिकारी को नियुक्त नहीं किया है।

विज्ञापन


कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अभिभावकों की चिंता और परेशानियों को साझा किया और कहा कि वह यूक्रेन से आ रहीं खबरों और वहां के मौसम की गंभीर परेशानी व बगैर खाने के बंकरों और मेट्रो स्टेशनों के बेसमेंट में फंसे छात्रों की दशा को देखकर बहुत घबराए हुए हैं। हालांकि उन्होंने भारत सरकार की ओर से लोगों को वापस लाने के संबंध में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की है और उम्मीद जाहिर की है कि इन प्रयासों को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन में बने हालात की गंभीरता को समझ सकते हैं लेकिन उन्हें भरोसा है कि हमारी सरकार हर छात्र और व्यक्ति को सुरक्षित वापस लाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed