कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- लाल किले पर जो हुआ उस पर किसी भारतीय को गर्व नहीं हो सकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले में जो हुआ उस पर किसी भी भारतीय को गर्व नहीं हो सकता। लाल किला हमारी स्वतंत्रता और लोकतंत्र का प्रतीक है। यह एक दुखद दिन था जब मैंने हिंसा होते देखा। कैप्टन ने आगे कहा कि मैं नहीं मानता कि किसान हिंसा में शामिल थे। जांच अधिकारी मामले की जांच करे और हिंसा में कौन शामिल है, उसकी पहचान करे।
मुझे लगता है कि आंदोलन को बदनाम कर दिया गया है। पूरी दुनिया किसानों का समर्थन कर रही थी। लेकिन जिस क्षण हिंसा हुई उस समय आंदोलन ने अपना उत्साह खो दिया था। किसानों की 12 बैठकें हो चुकी हैं। लेकिन कोई हल नहीं निकला है। अगर मैं बैठक की अध्यक्षता कर रहा होता तो मैं पहले दिन इसे समाप्त कर देता। लंबे समय तक गतिरोध के बने रहने का क्या कारण है। कैप्टन ने आगे कहा कि सरकार को किसानों के साथ संपर्क बनाए रखना चाहिए। किसानों को भी बैठकों में जाना चाहिए। इस मुद्दे को हल किए बिना ऐसे जारी नहीं रखा जा सकता है।
This is something of which no Indian can be proud. The Red Fort is a symbol of our Independence & democracy. It was a sad day when I saw that (violence) happen: Punjab Chief Minister Capt Amarinder Singh to ANI pic.twitter.com/yqrm6Pdu7w
— ANI (@ANI) January 29, 2021
I don't believe that the farmers were involved in the violence. It is for the investigative authorities to probe into the matter and see who is responsible for it: Capt Amarinder Singh, Punjab Chief Minister https://t.co/rGhxg2e3Au
— ANI (@ANI) January 29, 2021
I don't believe that the farmers were involved in the violence. It is for the investigative authorities to probe into the matter and see who is responsible for it: Capt Amarinder Singh, Punjab Chief Minister https://t.co/rGhxg2e3Au
— ANI (@ANI) January 29, 2021