फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   capatain amrinder singh strategy for punjab assembly election

कैप्टन ने संभाला पद, मिशन 2017 के लिए दिए 5 फार्मूले

Thu, 17 Dec 2015 09:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 17 Dec 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
capatain amrinder singh strategy for punjab assembly election

पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पदभार संभालते ही विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 5 फार्मूले दे दिए। उन्होंने चुनाव जीतने के लिए बूथ मजबूत करने का फॉर्मूला दिया है। कैप्टन ने पदभार संभालने के बाद वीरवार को कांग्रेस भवन में पार्टी विधायकों के साथ पहली बैठक की।

विज्ञापन


एक महीने में बनाएं बूथ कमेटियां
उन्होंने विधायकों को हिदायत दी कि एक महीने के अंदर सभी बूथ कमेटियां गठित करें। जो बूथ कमेटियां पहले से बनी हैं, उनकी समीक्षा की जाए। इसके बाद दस-दस बूथों का एक क्लस्टर बनाया जाएगा। फिर कुछ क्लस्टर मिला कर एक ग्रुप बनाया जाएगा।
विज्ञापन


पार्टी के सभी सीनियर नेताओं को इन क्लस्टरों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। जो वर्करों और लोगों के साथ सीधा संवाद कायम करेंगे। कैप्टन ने विधायकों से कहा कि वे हलके में लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा संवाद बढ़ाएं। जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यकारिणी भंग, चारों उपाध्यक्ष बने रहेंगे
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने परंपरा के अनुसार प्रदेश कार्यकारिणी और सभी कमेटियां भंग करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी गठित की जाएगी, लेकिन पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा नियुक्त चार जोनल उपाध्यक्ष ओपी सोनी, चरनजीत सिंह चन्नी, तरलोचन सूंड और गुरप्रीत कांगड़ पहले की तरह काम करते रहेंगे। चरनजीत चन्नी को सीएलपी लीडर बनाया गया है, इसलिए यह जिम्मेदारी किसी और को दी जाएगी।

सभी बर्खास्त नेता बहाल
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पार्टी से बर्खास्त किए गए सभी नेताओं और वर्करों को बहाल करने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि पिछले समय के दौरान जो भी नेता किन्हीं कारणों से बर्खास्त किए गए थे, उन्हें पार्टी में वापस लिया जाएगा। क्योंकि इस समय पार्टी को एकजुट और मजबूत बनाने के लिए सभी को साथ लेकर चलना चाहिए। पार्टी के लिए हर नेता और वर्कर अहम हैं। बर्खास्त किए सभी लोगों से दोबारा अर्जी देने को कहा गया है।


चन्नी ने संभाला पदभार
चरनजीत सिंह चन्नी ने विधानसभा में सीएलपी लीडर का पदभार संभाला। परनीत कौर, चरनजीत कौर बाजवा और अन्य विधायकों ने उन्हें गुलदस्ता भेंट किया। भारत भूषण आशू ने डिप्टी लीडर और नवतेज चीमा ने चीफ व्हिप का पदभार संभाला। कैप्टन अमरिंदर सिंह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके। चन्नी ने कहा कि इससे साफ हो गया है कि कांग्रेस दलितों और पिछड़ों के साथ है। वह पार्टी के विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। राज्य सरकार ने दलितों के साथ धक्का किया है, वह इसके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed