फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Canter collided with small elephant, one dead, one in critical condition

Chandigarh News: कैंटर ने छोटे हाथी को मारी टक्कर, एक की मौत, एक की हालत गंभीर

Sun, 04 Jun 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Canter collided with small elephant, one dead, one in critical condition
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर भगवानपुरा गांव के नजदीक एक कैंटर ने छोटे हाथी को जोरदार टक्कर मार दी। इस कारण छोटा हाथी चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं उसके साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका पीजीआई में इलाज चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में कैंटर के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक की पहचान सुनील कुमार निवासी जोगिंदर नगर यमुनानगर हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में मृतक के पिता कर्म सिंह ने बताया की उसका बेटा सुनील छोटा हाथी चलाता है और भगवानपुरा में किसी काम के लिए गया हुआ था और साथ में उसका एक साथी भी थी। वह जैसे ही भगवानपुरा गांव में पड़ते गौतम ढाबे के नजदीक पहुंचे तो डेराबस्सी से बरवाला की तरफ जा रहे एक कैंटर ने लापरवाही से चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील व उसके दोस्त को काफी चोटें आईं जिन्हें राहगीरों की मदद पीजीआई में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया जबकि उसके साथी का अभी इलाज चल रहा है। इसकी शिकायत थाना डेराबस्सी में दर्ज करवाई गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि कैंटर के नंबर के आधार पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed