{"_id":"66b8e0a6059a7cad0e03425f","slug":"candidates-will-not-be-able-to-contest-elections-on-party-symbol-preparations-are-being-made-to-amend-the-rules-chandigarh-news-c-16-1-pkl1082-490129-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पंचायत चुनाव: पार्टी चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे उम्मीदवार, नियमों में संशोधन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पंचायत चुनाव: पार्टी चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ पाएंगे उम्मीदवार, नियमों में संशोधन की तैयारी
Sun, 11 Aug 2024 09:32 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 09:32 PM IST
सार
पंजाब राज्य चुनाव आयोग की तरफ से 13,241 पंचायतों के चुनाव की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। सरकार सितंबर से पहले चुनाव करवाने की तैयारी कर रही है, क्योंकि चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, बरनाला और गिद्दड़ाबाहा के भी उपचुनाव होने हैं। इन चार हलकों से विधायकों के जून में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद ही ये सीटें खाली हुई थीं।
विज्ञापन
भगवंत मान
- फोटो : X @BhagwantMann
विस्तार
पंजाब में आगामी पंचायत चुनाव में कोई भी उम्मीदवार पार्टी चिह्न पर चुनाव नहीं लड़ पाएगा। राज्य सरकार पंजाब पंचायत चुनाव नियम 1994 में संशोधन की तैयारी कर रही है। बताया जा रहा है कि नियमों की धारा 12 में संशोधन किया जाएगा।
ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंजूरी के लिए कैबिनेट बैठक में रखा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद इन संशोधित नियमों को सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। इससे पहले ग्रामीण विकास व पंचायत विभाग ने इस पर कानूनी राय भी ली थी। इसे लेकर विभाग के अधिकारियों की राज्य चुनाव आयोग के साथ एक बैठक भी हुई थी।
सरकार का मकसद है कि पार्टी चिह्न को खत्म करके गांवों में खुशनुमा माहौल बनाया जाए। इससे पंचायतों में राजनीति दूर रहेगी और सभी गांवों का विकास साथ मिलकर सही रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा। राज्य चुनाव आयोग की तरफ से 13,241 पंचायतों के चुनाव की घोषणा किसी भी वक्त की जा सकती है। सरकार सितंबर से पहले चुनाव करवाने की तैयारी कर रही है, क्योंकि चार विधानसभा सीटों डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल, बरनाला और गिद्दड़ाबाहा के भी उपचुनाव होने हैं। इन चार हलकों से विधायकों के जून में हुए लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद ही ये सीटें खाली हुई थीं।