{"_id":"67867939fcb59179a7007307","slug":"candidates-warn-of-agitation-if-pgt-computer-science-recruitment-pending-since-2019-is-not-completed-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-608576-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 2019 से लंबित पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती पूरी न होने पर अभ्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 2019 से लंबित पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती पूरी न होने पर अभ्यार्थियों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
29 जनवरी को हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, सरकार से मांग मजबूती के साथ करे पैरवी
चंडीगढ़। 2019 से लंबित पीजीटी कंप्यूटर साइंस की भर्ती पूरी न होने से आक्रोशित अभ्यार्थियों ने अब आंदोलन की चेतावनी दे दी है। अभ्यार्थियों ने सरकार से आगामी 29 जनवरी को हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई में पुरजोर पैरवी की मांग की है।
पीजीटी कंप्यूटर साइंस के अभ्यर्थी विक्रम भट्टी, केशव भारद्वाज, सुषमा सैनी, अजय सांगवान और प्रीति यादव का कहना है कि एक अक्तूबर 2023 को हरियाणा लोक सेवा आयोग ने पीजीटी कंप्यूटर साइंस परीक्षा की तारीखों का ऐलान किया था, बाकायदा रोल नंबर भी जारी कर दिए थे। लेकिन हाईकोर्ट में केस के चलते इस परीक्षा पर रोक लगा दी गई। हालांकि, हाईकोर्ट में पीजीटी अभ्यार्थियों की मजबूत पैरवी के चलते तीन दिसंबर 2023 को रोक लगा दी गई थी, तब से मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब संबंधित मामले में 29 जनवरी को सुनवाई होगी। ऐसे में अभ्यार्थियों ने हरियाणा के महाधिवक्ता परमिंद्र चौहान से मुलाकात कर उनके समक्ष पूरा ब्योरा प्रस्तुत किया। महाधिवक्ता ने आश्वासन दिया कि वे संबंधित मामले का रिव्यू करेंगे। 2017 में 350 पदों पर कंप्यूटर पीजीटी साइंस की भर्ती हुई थी, जबकि 1711 पदों के लिए आठ हजार अभ्यर्थी हैं। प्रदेश में अधिकांश स्कूलों में कंप्यूटर साइंस के नियमित अध्यापक नहीं हैं, जिसे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है।
पीजीटी अभ्यार्थियों का कहना है कि 29 जनवरी को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, सीएम के मुख्य प्रधान सचिव, एजी हरियाणा और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मामले में सरकार की ओर से पुरजोर पैरवी करने की मांग की है।