फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates second List by Congress will be declared for Punjab Assembly Election

पंजाब विधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज, बगावत थामने की जद्दोजहद, कट सकते हैं कई नाम

Sat, 22 Jan 2022 09:47 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 22 Jan 2022 09:47 AM IST
सार

पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस पहले 86 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। पहली सूची में जगह नहीं मिल पाने से नाराज नेताओं को मनाने के कारण ही कांग्रेस की दूसरी सूची के जारी होने में देरी हो रही है।  

विज्ञापन
Candidates second List by Congress will be declared for Punjab Assembly Election
सोनिया गांधी और राहुल गांधी(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। संभावना है कि कांग्रेस बची 31 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। हालांकि बगावत के आसार देखते हुए कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा रोकी भी जा सकती है।

विज्ञापन


पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस पहले 86 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दूसरी सूची में 6 विधायकों का टिकट काटने की तैयारी की जा रही है। पहली सूची में जगह नहीं मिल पाने से नाराज नेताओं को मनाने के कारण ही कांग्रेस की दूसरी सूची के जारी होने में देरी हो रही है। मनाने के दौर में दूसरी सूची में कई नामों में बदलाव भी होने की पूरी संभावना बन गई है। इसका कारण है कि चुनाव के दौरान आलाकमान भी पार्टी में टूट जैसे हालात नहीं चाहता है।

विज्ञापन

इन सीटों पर मचा है घमासान

राज्य की बस्सी पठाना विधानसभा सीट से सीएम चरणजीत चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने दावा ठोका था। उन्होंने सीनियर मेडिकल अफसर की नौकरी तक छोड़ दी। अब कांग्रेस ने वहां से सिटिंग एमएलए गुरप्रीत जीपी को टिकट दे दिया। अब डॉ. मनोहर निर्दलीय लड़ने का एलान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह सुल्तानपुर लोधी विधानसभा सीट पर कांग्रेस सरकार में मंत्री राणा गुरजीत सिंह अपने बेटे के लिए टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने राणा को कपूरथला से टिकट दे दी और सुल्तानपुर लोधी से सिटिंग एमएलए नवतेज चीमा को टिकट दे दी। अब राणा के बेटे राणा इंद्रप्रताप ने आजाद लड़ने का एलान कर दिया है।

इसके अलावा बटाला विधानसभा सीट से मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें फतेहगढ़ चूड़ियां से टिकट दी है। बाजवा यहीं से विधायक हैं। अब वह बटाला के लिए भी टिकट मांग रहे हैं। जहां से नवजोत सिद्धू अश्वनी शेखड़ी के हक में डटे हुए हैं। बाजवा का कहना है कि समर्थक कह रहे हैं कि वह बटाला से खुद लड़ें या परिवार के किसी सदस्य को लड़ाएं।

श्री हरगोविंदपुर से विधायक बलविंदर सिंह लड्डी जो हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें सीएम चन्नी ने टिकट का आश्वासन देकर पार्टी में वापस बुलाया था, लेकिन लड्डी को भी टिकट नहीं मिला है। अब उनकी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ने की संभावना है।


इतना ही नहीं कांग्रेस पार्टी ने मोहिंदर सिंह केपी को भी टिकट नहीं दिया है, जो सीएम चन्नी के करीबी रिश्तेदार हैं। वे आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट मांग रहे थे। उनकी जगह पिछले साल दिसंबर में बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए सुखविंदर सिंह कोटली को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed