फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates facing difficulties in verification of economic-social marks in Haryana CET

Haryana CET: ग्रुप सी में फंसा आर्थिक-सामाजिक अंकों का पेंच, ग्रुप-डी की परीक्षा में होगी देरी

Thu, 09 Feb 2023 01:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 09 Feb 2023 01:15 AM IST
सार

पीपीपी से डेटा मैच नहीं होने से 65 हजार अभ्यर्थी परेशान हैं। आय के डेटा में गड़बड़ी से दिक्कतें सामने आ रही हैं। आयोग द्वारा अभ्यर्थियों से आय प्रमाण पत्र मांगा गया है। आयोग के जुलाई 2022 तक की शर्त लगाने के कारण अब हजारों अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
Candidates facing difficulties in verification of economic-social marks in Haryana CET
HSSC - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा ग्रुप सी में आर्थिक सामाजिक आधार पर अंकों को लेकर पेंच फंस गया है। हालांकि, एनटीए और एचएसएससी द्वारा दावे के अनुसार अतिरिक्त अंकों को जोड़कर परिणाम जारी कर दिया गया है, लेकिन अंतिम परिणाम में देरी हो रही है। अब आयोग द्वारा अभ्यर्थियों से आय प्रमाण पत्र मांगा गया है।

विज्ञापन


आयोग के जुलाई 2022 तक की शर्त लगाने के कारण अब हजारों अभ्यर्थियों की परेशानी बढ़ गई है। आय प्रमाण पत्र बनाने को लेकर युवक चक्कर लगा रहे हैं। ग्रुप सी के फेर में मार्च में प्रस्तावित ग्रुप डी की परीक्षा प्रभावित होगी। अब यह परीक्षा मार्च में संभव नहीं है, इसे आगे किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रुप-सी की सीईटी परीक्षा 42 हजार पदों के लिए हुई थी। जनवरी में परीक्षा का परिणाम आया था और 3.53 लाख अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा पास की थी। उस समय 65 हजार अभ्यर्थियों का पीपीपी से डाटा मैच नहीं होने के चलते प्रोविजनल परिणाम जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिणाम में दावे के अनुसार, अतिरिक्त अंक तो दे दिए गए, लेकिन अब आयोग ने दावों के मुताबिक अभ्यर्थियों से आय प्रमाण पत्र मांगे है, जिसे अपलोड करना है। अभ्यर्थियों के सामने दिक्कत ये है कि जब फार्म भरवाए गए थे तो 2020-21 के आय प्रमाण पत्र मांगे गए थे, लेकिन अब जुलाई 2022 की डेडलाइन रख दी है।

अभ्यर्थियों के सामने परेशानी है कि परिवार पहचान पत्र में आय का डेटा कई बार बदला जा चुका है और इसमें भारी गड़बड़ी है। प्रदेश सरकार की तरफ से भी इसे ठीक कराने को लेकर काम चल रहा है। इसी फेर में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग सीईटी का अंतिम परिणाम जारी नहीं कर पाया है, जिसमें सभी अभ्यर्थियों को रैंक देकर उसके अंक बताए जाएंगे, साथ ही सामाजिक आर्थिक आधार के अंक दिए जाएंगे। इसके बाद ही 42 हजार पदों को विज्ञापित किया जाएगा और भर्ती की आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


ग्रुप सी भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही ग्रुप डी की सीईटी परीक्षा होनी है। इसके लिए पहले 4 और 5 मार्च, 10 और 11 मार्च की तिथि पर विचार हुआ था। ग्रुप डी के 22 हजार पदों को भरा जाना है। इस बारे में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने बताया कि ग्रुप सी की सीईटी को लेकर आर्थिक सामाजिक आधार के अंकों को लेकर अभ्यर्थियों से आय प्रमाण पत्र देने के लिए कहा गया है। इसके लिए लिंक जारी कर दिया है, अभ्यर्थी स्वघोषित प्रमाण पत्र लगा सकते हैं। जल्द ही इसे पूरा करके पदों को विज्ञापित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed