फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Candidates confused in multiplication in sub inspector exam

Chandigarh News: सब इंस्पेक्टर परीक्षा में गुणा-भाग में उलझे अभ्यर्थी

Mon, 28 Aug 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Candidates confused in multiplication in sub inspector exam
चंडीगढ़। रविवार को चंडीगढ़ पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती परीक्षा हुई। चंडीगढ़ के अलावा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। अभ्यर्थियों ने बताया कि गणित के प्रश्न कठिन थे। एक-एक घंटे की 50 अंकों के लिए दो परीक्षा सुबह 11 बजे से एक बजे तक हुई। पहले सब्जेक्टिव टाइप पेपर 11 से 12 बजे और बहुविकल्पीय पेपर 12.05 से 1.05 बजे तक हुआ। बहुविकल्पीय पेपर में 50 में से 17 अंक लाना अनिवार्य है। वहीं, पेपर में 0.25 की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने पेपर को लेकर बात की।
विज्ञापन

पेपर न मुश्किल था, न आसान
पेपर न बहुत मुश्किल और न ही बहुत आसान था। प्रश्नपत्र पिछली बार के सैंपल पेपरों की तरह था। पहली बार के हिसाब से पेपर अच्छा गया है। पेपर में कुछ भी अप्रत्याशित नहीं था।
विज्ञापन

-शेफाली शर्मा, ऊना, हिमाचल प्रदेश

गणित के प्रश्न काफी कठिन थे
बहुविकल्पीय पेपर में करीब 15 अंक के गणित के सवाल पूछे गए जो कठिन थे। उन्हें करने में ज्यादा समय लगा। सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर और सामयिकी के प्रश्न मध्य वर्ग के थे। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस की थीम और एचटीएमएल का विकास करने वाले व्यक्ति का नाम जैसे प्रश्न पूछे गए थे। -अनूप कुमार, भिवानी-हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन



पेपर करने में लगा अधिक समय
प्रश्नपत्र में घुमा फिराकर सवाल पूछे गए थे, जिस कारण समय पर पूरा पेपर नहीं हो पाया। लगा था आपदा प्रबंधन के प्रश्न भी आएंगे, पर वह नहीं आए। कंप्यूटर में स्प्रेडशीट एक्सेल का प्रश्न पूछा था, जो पहले भी पेपर में आ चुका है। -दीपक ठाकुर, मंडी, हिमाचल प्रदेश


निबंध के लिए थे तीन वैकल्पिक विषय
सब्जेक्टिव टाइप पेपर में तीन निबंध लिखने थे। हर निबंध के लिए तीन वैकल्पिक विषय थे। एक प्रश्न में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समाज, अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे असर पर निधि लिखना था। वहीं, एक में मातृभाषा में शिक्षा मिलने के बारे में लिखना था। -नवप्रीत, पटियाला, पंजाब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article